1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, पकड़े जाने पर गर्लफ्रेंड को कहा था कजिन

कपिल शर्मा के शो में कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा, पकड़े जाने पर गर्लफ्रेंड को कहा था कजिन

 Written By: IANS
 Published : Feb 06, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 06:00 pm IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में कार्तिक आर्यन ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक पुराने किस्से का याद किया और उसे साझा किया।

kapil sharma nad kartik aaryan- India TV Hindi
कपिल शर्मा और कार्तिक आर्यन

वैलेंटाइन डे बस आने ही वाला है, ऐसे में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक पुराने किस्से का याद किया और उसे साझा किया। कार्तिक ने बताया, "मुझे याद है जब मैं 16 साल का था तब मैं और मेरी गर्लफ्रेंड स्कूल में एक ही बेंच पर बैठते थे। हम होमवर्क और असाइंमेंट आपस में साझा करते थे। उन दिनों जब हम डेट पर जाते थे तो हमें पकड़े जाने का डर होता था, इसलिए ग्वालियर में जब भी हम सार्वजनिक स्थलों पर जाते थे तब जितना हो सके, अपने रिश्ते को छिपाने की पूरी कोशिश करते थे।"

कार्तिक ने बताया कि कैसे पकड़े जाने पर वह अपनी गर्लफ्रेंड का परिचय अपनी 'कजन' के रूप में करवाते थे।

सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' पर कार्तिक ने खुलासा करते हुए कहा, "एक बार वैलेंटाइन डे पर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रेस्तरां गया हुआ था। मुझे अपने किसी परिवार के सदस्य या रिश्तेदार द्वारा पकड़े जाने का डर था। हम आसपास बहुत घूमते थे, लेकिन पकड़े जाने का डर हमें हमेशा रहता था। कई बार पकड़े जाने पर मैं अपनी उस गर्लफ्रेंड को अपनी कजन बता देता था।"

आने वाले समय में कार्तिक, इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर ही रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन