1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. झोपड़ पट्टी में रहती हैं 'KBC 12' की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप, आपबीती सुन बिग बी ने कही ये बात

झोपड़ पट्टी में रहती हैं 'KBC 12' की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप, आपबीती सुन बिग बी ने कही ये बात

 Published : Sep 28, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Sep 28, 2020 09:17 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 का टीवी पर आगाज हो चुका है। फास्टेस्ट फिंगर राउंड को जीतकर आरती जगताप शो की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्हें हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला।

Aarti Jagtap and Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Aarti Jagtap and Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/SONYTVOFFICIAL

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 का टीवी पर आगाज हो चुका है। शो की शुरुआत बिग बी ने एक खूबसूरत कविता के साथ की। फास्टेस्ट फिंगर राउंड को जीतकर आरती जगताप शो की पहली कंटेस्टेंट बनीं जिन्हें हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला। ये कंटेस्टेंट मध्य प्रदेश के भोपाल के अनानगर के स्लम में रहती हैं।

आज से हो रहा है KBC 12 का आगाज, जानिए कब-कहां और कितने बजे देख सकते हैं अमिताभ बच्चन का शो

आरती ने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया। शो में आरती ने बताया कि उनके पिता प्लम्बरिंग का छोटा सा काम करते हैं। जबकि उनकी मां लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। आरती दो बहने हैं। आरती का कहना है कि उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि बस हम लोग अच्छे से पढ़ लें। उनके लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।

वहीं आरती के पिता का कहना है कि जो हमने भोगा है जीवन में। जितनी भी परेशानियां झेली हैं वो हमारे बच्चे ना उठाएं। आरती का सपना है कि वो आईएएस बनें। अमिताभ बच्चन ने शो में आरती के माता-पिता की बहुत तारीफ की । साथ ही कहा कि देश की बेटियों को जरूर शिक्षित करना चाहिए। साथ ही बिग बी ने आरती के खेल की तारीफ और उनका उत्साह भी बढ़ाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन