1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह को पीटने के बाद मधुरिमा तुली को मिलेगी बड़ी सजा, शो से बाहर निकालेंगे सलमान खान !

Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह को पीटने के बाद मधुरिमा तुली को मिलेगी बड़ी सजा, शो से बाहर निकालेंगे सलमान खान !

 Published : Jan 16, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 05:01 pm IST

इससे पहले भी मधुरिमा ने विशाल को चप्पलों से मारा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर 'चप्पल कांड' की खूब चर्चा हुई थी।

madhurima tuli latest news- India TV Hindi
मधुरिमा तुली को बाहर का रास्ता दिखाएंगे सलमान खान

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में हाल ही में आपने देखा कि टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह को बर्तन से पीटा। मधुरिमा और विशाल के इस व्यवहार पर बिग बॉस ने उन्हें सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। वहीं, दोनों के हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब खबर है कि मधुरिमा के इस गुस्से को देख शो के होस्ट सलमान खान खुद उन्हें घर से निकाल देंगे।

बता दें कि विशाल और मधुरिमा में चाय बनाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले विशाल ने मधुरिमा पर पानी फेंका। इसके बाद मधुरिमा ने उन्हें फ्राई पैन से जमकर पीटा। बिग बॉस ने दोनों को दोषी मानते हुए उन्हें अलग-अलग पिंजरे में वीकेंड तक बंद करने का आदेश दे दिया। अब वीकेंड का वार में सलमान खान बड़ा फैसला सुना सकते हैं।

हिना खान के बाद उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी 'नायरा 'भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आएंगी नज़र

Bigg Boss 13
Bigg Boss 13

खबरों की मानें तो नेशनल टेलीविजन पर विशाल आदित्य सिंह के साथ हिंसा करने पर मधुरिमा तुली को सलमान खान घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये आगे आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

Bigg Boss 13
Bigg Boss 13

बता दें कि इससे पहले भी मधुरिमा ने विशाल को चप्पलों से मारा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर 'चप्पल कांड' की खूब चर्चा हुई थी। दर्शकों को मधुरिमा का व्यवहार बहुत खराब लगा था और उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन