1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'थपकी प्यार की' टीम के एक मेंबर की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

'थपकी प्यार की' टीम के एक मेंबर की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत

 Published : Jun 17, 2020 09:44 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 10:16 pm IST
thapki, jaya, irfa coronavirus- India TV Hindi
'थपकी प्यार की' टीम के एक मेंबर की कोरोना वायरस की वजह से हुई मौत Image Source : INSTAGRAM- JAYA BHATTACHARYA

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने कोरोना वायरस से जूझ रहे 'थपकी प्यार की' टीम के सदस्य इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जया ने अपने इंटाग्राम पर लिखा, "थपकी प्यार की' टीम का सदस्य इरफान अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह काफी समय से बीमार था। मैं हमेशा उनकी सेहत की जानकारी लेती रहती था। गुलाब दादा ने बताया कि उनकी अस्पताल में तबीयत काफी खराब हो गई है और वह इस हफ्ते कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं। आज उन्होंने बताया की इरफान की मृत्यु हो गई है।"

'द कपिल शर्मा शो' कर रहा है वापसी, सोनू सूद हो सकते हैं पहले गेस्ट, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

इस महीने की शुरूआत में, टेलीविजन अभिनेत्री मोहेना कुमारी और उनके परिवार को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था, वह अपने घर में 'होम आइसोलेशन' में है।

वहीं टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोरोनोवायरस का इलाज चल रहा है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन