1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Exclusive Video: एजाज खान संग लिव-इन रिलेशनशिप की खबरों पर पवित्रा पुनिया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो जो भी है...'

Exclusive Video: एजाज खान संग लिव-इन रिलेशनशिप की खबरों पर पवित्रा पुनिया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो जो भी है...'

 Written By: Shipra Saxena
 Published : Mar 22, 2021 11:38 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 03:43 pm IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 14' में नजर आई थीं। इंडिया टीवी ने पवित्रा पुनिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान पवित्रा ने लिव-इन रिलेशनशिप में जानें की खबर में कितनी सच्चाई है ये बताया।

Pavitra Punia and Eijaz Khan- India TV Hindi
Pavitra Punia and Eijaz Khan Image Source : INSTAGRAM/ PAVITA PUNIA AND EIJAZ

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 14' में नजर आई थीं। इस शो के दौरान पवित्रा ने ना केवल अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि घर के अंदर एक पवित्र रिश्ता भी जोड़ा। जी हां, एजाज खान की बात कर रहे हैं। जिन्हें प्यार से पवित्रा खान साहब कहती हैं। इस शो के दौरान पवित्रा का एजाज खान के साथ खट्टा मीठा रिश्ता देखा गया। शो में कभी पवित्रा और एजाज एक दूसरे से झगड़ते दिखे तो कभी दोनों के बीच ऐसी बातें हुईं कि इन दोनों का रिश्ते को शो के अंदर एक और नया नाम मिला। वो नाम है 'पविजाज।' इंडिया टीवी ने पवित्रा पुनिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान पवित्रा ने लिव-इन रिलेशनशिप में जानें की खबर में कितनी सच्चाई है ये बताया। 

Exclusive: Bigg Boss 14 एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने विकास गुप्ता पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने अभी तक...'

बीते दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पवित्रा पुनिया और एजाज शादी से पहले एक दूसरे को कुछ वक्त देना चाहते हैं। इसी वजह से ये दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं ताकि एक दूसरे को समझ सके। इंडिया टीवी ने पवित्रा से जब इस रिपोर्ट को लेकर पूछा तो अभिनेत्री ने कहा- 'जो भी है वो सही है। अगर आप भी मेरी जगह होती तो आप भी पहले किसी को जानेंगी। 'बिग बॉस' में हम लोग दिन रात साथ रहे करीब 60 दिन तक। उस वक्त हम दोनों में वो फीलिंग जनरेट हुई हैं। हमारा प्यार 'बिग बॉस' में उतार चढ़ाव से भरा रहा है लव हेट टाइप का बड़ा ही यूनीक।' 

पवित्रा ने आगे कहा- 'लव हेट रिलेशनशिप को लेकर आप एकदम किसी फैसले पर नहीं आ सकते। अगर लोग लिव- इन सोचते हैं तो कुछ वैसा ही होगा फिर। फाइनल डेस्टिशनेशन तक पहुंचने से पहले एक दूसरे को जानना..एक दूसरे की अच्छाइयां, खामियां जानना फिर उनके साथ खुद को मोल्ड कर पाएंगे या फिर नहीं कर पाएंगे..वो जानना बहुत जरूरी है और वो चीजें हम कर रहे हैं।' 

इस इंटरव्यू के दौरान पवित्रा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। जब इंडिया टीवी ने पवित्रा से पूछा कि आने वाले वक्त में आपके फैंस आपको और एजाज को किसी म्यूजिक वीडियो या फिर किसी सीरियल में देख पाएंगे। इस सवाल के जवाब में पवित्रा ने कहा- 'बिल्कुल ऐसा हो सकता है। कुछ चीजें चल रही हैं लेकिन देखिए ऑनपेपर चीजें कब आती हैं। कब हम लोग आपके साथ न्यूज शेयर कर पाते हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रही बात म्यूजिक वीडियो की तो हम लोग बहुत सिलेक्टिव हैं कुछ चीजों में। कुछ चीजें अभी होल्ड पर हैं तो कुछ पाइपलाइन में हैं। कभी भी कुछ भी सरप्राइजिंग ब्लास्ट हो सकता है।' 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन