1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिंपी गांगुली बनी दूसरे बच्चे की मां, दिखाई बेटे की पहली झलक

राहुल महाजन की एक्स-वाइफ डिंपी गांगुली बनी दूसरे बच्चे की मां, दिखाई बेटे की पहली झलक

 Published : Apr 12, 2020 07:12 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 07:12 pm IST

डिंपी ने साल 2010 में नेशनल टीवी पर राहुल महाजन से शादी की थी, लेकिन चार महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। 

dimpy ganguly welcomes second baby- India TV Hindi
राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी गांगुली ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म Image Source : INSTAGRAM

राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी गांगुली एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने बीते शनिवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। डिंपी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनके घर में नया मेहमान आया है।

डिंपी गांगुली ने बेटे के पैरों की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ईस्टर ईव पर जन्मा बनी ब्लू यहां है... आर्यन रॉय। 11.04.2020' बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट डियांड्रा और विंदु दारा सिंह सहित कई हस्तियों ने उन्हें बच्चे के जन्म पर बधाई दी है।

डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर की थीं। 

साल 2010 में डिंपी ने नेशनल टीवी पर 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' शो में राहुल महाजन से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। साल 2015 में उनका तलाक हो गया। 

डिंपी ने 2015 के नवंबर महीने में बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी कर ली, जो उनके बचपन के दोस्त भी हैं। दोनों एक ही शहर के रहने वाले हैं। डिंपी ने साल 2016 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रियाना है। 

डिंपी पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 8वें सीजन में नज़र आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन