1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण: एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई क्यों दे रहे हैं लोग, यहां जानिए क्या है पूरा माजरा

रामायण: एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई क्यों दे रहे हैं लोग, यहां जानिए क्या है पूरा माजरा

 Published : Apr 18, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 03:02 pm IST

लॉकडाउन के दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

Ramayan Doordarshan- India TV Hindi
रामायण में राम-रावण युद्ध दिखाया गया, जिसमें राम ने रावण का अंत कर दिया

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर रामानंद सागर की ऐतिहासिक धारावाहिक रामायण को फिर से प्रसारित किया जा रहा है। इसको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस सीरियल ने टीआरपी की लिस्ट में बाजी मारते हुए कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं। बीती रात को दिखाए गए एपिसोड में राम ने रावण का अंत कर दिया है। लोगों को युद्ध सीन इस कदर अच्छा लगा कि सोशल मीडिया पर रामायण ट्रेंड करने लगा और सभी एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं देने लगे।

यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था। रामानंद सागर की 'रामायण' ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोड़कर शो को देखते थे। लोग सीरीयल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका (सीता) को भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे।

एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी दशहरा.. विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। #Ramayan #RamayanOnDDNational'

एक और यूजर ने लिखा, 'अधर्म पर धर्म की विजय हुई। आखिर कार रावण मारा गया। जय श्री राम' #Ramayan #RamayanOnDDNational #JaiSriRam #जयश्रीराम

दूसरे यूजर ने लिखा, 'राम द्वारा रावण का वध हुआ। हम सभी को रावण वध से सीख लेनी चाहिए, आप कितने ही शक्तिशाली क्यों ना हो, एक दिन खत्म होना है।'

मजेदार बात तो यह थी कि इस सीरियल में राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को लोगों ने असली के भगवान का दर्जा दे दिया था। इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन