1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' में कुंभकरण के रावण को दिए ज्ञान ने जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

'रामायण' में कुंभकरण के रावण को दिए ज्ञान ने जीता सभी का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

 Published : Apr 14, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 03:26 pm IST

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण ने लोगों का दिल जीत रखा है। सीरियल में कुंभकरण के रावण को दिए ज्ञान की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

kumbhkaran in Ramayan - India TV Hindi
कुंभकरण Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते जनता के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण और महाभारत शुरू की गई है। जब यह सीरियल 80 के दशक में आया था तब भी इसने लोगों का दिल जीता था और अब भी ऐसा ही कर रहा है। रामायण की टीआरपी सबसे ज्यादा आ रही है। इस दशक में लोग रामायण देखने के बाद अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। हाल ही के एपिसोड में कुंभकरण के आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत तारीफ हो रही है।

कुंभकरण ने अपने भाई रावण को जो ज्ञान दिया है वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर #कुंभकरण ट्रेंड भी हो रहा है। आपको बता दें कुंभकरण 6 महीने सोते और 6 महीने जागते थे।

रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखालिया, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। लोगों पर इनके किरदारों का इतना प्रभाव पड़ा कि आज भी उन्हें  उसी किरदार से पहचानते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन