1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इंस्टाग्राम पर 'सीता' दीपिका चिखलिया का बना फेक अकाउंट, फैन्स से मांगा जा रहा है डोनेशन

इंस्टाग्राम पर 'सीता' दीपिका चिखलिया का बना फेक अकाउंट, फैन्स से मांगा जा रहा है डोनेशन

 Published : May 21, 2020 08:41 pm IST,  Updated : May 21, 2020 08:41 pm IST

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के नाम का फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोग फैन्स से डोनेशन मांग रहे हैं।

dipika chikhlia- India TV Hindi
दीपिका चिखलिया Image Source : INSTAGRAM/DIPIKA CHIKHLIA

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पुरानी फिल्मों और सीरियल से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सेलिब्रिटीज के कई फैन पेज भी होते हैं साथ ही उनके नाम के कई अकाउंट भी बना दिए जाते हैं। जिसकी वजह से उनके  इस तरह के अकाउंट्स से गलत काम करने की कोशिश भी की जाती है। ऐसा ही कुछ दीपिका चिखलिया के साथ हुआ है।

दीपिका चिखलिया के नाम का फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर कुछ लोग दान मांग रहे थे। इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। दीपिका चिखलिया ने फेक अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर शेयर करके इसके बारे में बताया।

स्क्रीनशॉर्ट शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा- यह फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है। डोनेशन मांग रहे हैं कृपया करके इससे बचकर रहें। दीपिका चिखलिया के फैन्स ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दी।

आपको बता दें दीपिका सीरियल्स के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सरोजिनी नायडू की बायोपिक का पोस्टर शेयर किया था। फिल्म में वह सरोजिनी नायडू के किरदार में नजर आएंगी।

लॉकडाउन में रामायण के दोबारा हुए टेलकास्ट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह शो सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बना था। इस पर दीपिका चिखलिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं इस बात से वाकई में खुश हूं कि इसने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को पीछे कर दिया है। मेरे ख्याल से यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसे सभी ने देखा है और जब मैं 'रामायण' को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखती हूं, तो मुझे इस बात की बेहद खुशी होती है। यह वाकई में एक अच्छी खबर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन