1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण के कलाकारों संग रामानन्द सागर की पुरानी फोटो वायरल, राम-सीता दिखे लेकिन नदारद हैं रावण

रामायण के कलाकारों संग रामानन्द सागर की पुरानी फोटो वायरल, राम-सीता दिखे लेकिन नदारद हैं रावण

 Published : Apr 13, 2020 07:29 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 06:59 pm IST

रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो शेयर की है।

Ramayan star cast old pic- India TV Hindi
रामायण की कास्ट और क्रू मेंबर्स की पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण लौट आया है। ये धारावाहिक और इसकी स्टार कास्ट इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है, जिसमें शो की पूरी स्टार कास्ट नज़र आ रही है। इनमें राम बने अरुण गोविल, सीता बनी दीपिका चिखलिया, भरत का रोल निभाने वाले संजय जोग और हनुमान दारा सिंह सहित तमाम हस्तियां मौजूद है, जिन्हें देखकर आप बीती यादों में खो जाएंगे।

रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर पूरी स्टार कास्ट की पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'बिहाइंड द कैमरा टीम।'

हालांकि, इस फोटो में अरविंद त्रिपाठी नदारद हैं, जिन्होंने रामायण में रावण का किरदार निभाया था। दीपिका ने लिखा, 'रामायण की कास्ट और क्रू मेंबर्स की ऐतिहासिक फोटो, अपने बेटे के साथ सागर साहब, नीचे डायरेक्शन और कैमरा टीम.. सिवाए रावण के.. जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि हमने क्या छोड़ दिया है.. अब इनमें से कई लोग इस दुनिया में नहीं हैं.. उन सभी की आत्मा को शांति मिले।'

78 एपिसोड का होगा प्रसारण

'रामायण' का लेखन से लेकर निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। इसलिए इस टीवी सीरीज को 'रामानंद रामायण' भी कहा जाता है। कुल 78 एपिसोड वाले इस धारावाहिक का देश मे पहली बार मूल प्रसारण 25 जनवरी, 1987 से लेकर 31 जुलाई, 1988 तक हुआ था। इस दौरान हर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे यह धारावाहिक टीवी पर आता था।

तुलसीदास के 'रामचरित मानस' पर आधारित इस धारावाहिक का जब पहली बार देश में प्रसारण होना शुरू हुआ तो इसके प्रसारण के समय मानो देश ठहर जाता था। लोग कामकाज छोड़कर सुबह साढ़े नौ बजे ही टीवी से चिपक जाते थे। हालांकि उस वक्त बहुत कम घरों में टेलीविजन थे, तो जिनक घर सुविधा होती थी वहां पड़ोसियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी।

1987 से 1988 तक चले प्रसारण के दौरान 'रामायण' देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया था। जून 2003 तक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में यह विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक के रूप में दर्ज रहा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन