1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोनित रॉय TV पर 5 साल बाद कर रहे हैं वापसी, इस क्राइम शो में आएंगे नज़र

रोनित रॉय TV पर 5 साल बाद कर रहे हैं वापसी, इस क्राइम शो में आएंगे नज़र

 Published : Feb 25, 2021 11:28 am IST,  Updated : Feb 25, 2021 11:30 am IST

सोनी टीवी के शो अदालत में रोनित रॉय एक वकील की भूमिका में दिखाई दिए थे। रोनित की इस भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब एक बार फिर छह साल के अंतराल पर रोनित क्राइम शो 'जुर्म और जज़्बात' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

ronit roy - India TV Hindi
रोनित रॉय Image Source : INSTAGRAM/@RONITBOSEROY

अभिनेता रोनित रॉय पांच साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा हैं। अभिनेता Shemaroo TV के क्राइम शो 'जुर्म और जज़्बात' के साथ फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।  2016 में जब रोनित रॉय आखिरी बार टीवी पर नजर आए थे तो उस दौरान भी अभिनेता एक क्राइम शो ही कर रहे थे। सोनी टीवी के शो अदालत में रोनित रॉय एक वकील की भूमिका में दिखाई दिए थे। रोनित की इस भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब एक बार फिर छह साल के अंतराल पर रोनित क्राइम शो 'जुर्म और जज़्बात' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस शो में रोनित रॉय इसमें एक होस्ट के रूप में नज़र आने वाले हैं।

अभिनेता के नए टीवी सीरीज की बात करें तो यह शो न केवल कहानी अपराध की कहानी दर्शकों को बताएगा, बल्कि इस सीरीज में यह भी बताया जाएगा कि किए गए अपराध का मूल कारण क्या है। इस क्राइम शो में दिखाया जाएगा कि ऐसा क्या कारण था कि कोई व्यक्ति अपनी सीमाओं को पार करने के लिए मजबूर हो जाता है। कैसे एक सामान्य इंसान भी एक पल में अपराधी बन जाता है। निर्माताओं का दावा है कि समाज में हो रहे चौंकाने वाले अपराध के पीछे के रहस्य को उजागर करने वाला यह शो, सभी को मानवीय भावनाओं के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा।

टीम ने इस शो के लिए कई शोध और केस स्टडीज किए हैं। शो की टीम द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कुछ दिलचस्प बातें सामने आईं, जिसकी वजह से शो ही का नाम 'जुर्म और जज़्बात' रखा गया। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 75% से अधिक लोगों का मानना ​​है कि अपराध और आपराधिक व्यवहार मानवीय भावनाओं से प्रेरित हैं। सर्वे से यह भी पता चला कि आज के समय में अपराध के दो सबसे बड़े कारण - लालच और अहंकार है। 

रोनित रॉय ने टेलीविजन पर वापसी के लिए खुशी जाहिर की है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता ने कहा, "शो 'जुर्म और जज़्बात' मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मैं 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर लौट रहा हूं।"

जाहिर है अभिनेता के फैंस इस खबर से काफी खुश होंगे, क्योंकि आने वाले दिनों में वे अपने पसंदीदा अभिनेता को वापस से टीवी पर देख पाएंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन