'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल के लीड एक्टर पार्थ समथान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका हैलोवीन लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लुक में पार्थ को पहचानना काफी मुश्किल लग रहा है।
Related Stories
पार्थ ने चेहरे पर मुखौटा पहना हुआ है, जिसमें वो डरावने लग रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटोज भी क्लिक कराई। इसके बाद पार्थ ने चेहरे से मुखौटा भी हटाया।
'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल की बात करें तो कोमोलिका की एक बार फिर शो में एंट्री हो चुकी है, लेकिन हिना खान की बजाए आमना शरीफ ये रोल निभा रही हैं। दूसरी तरफ अनुराग बासु (पार्थ समथान) की एक्सीडेंट की वजह से 2 साल की याद्दाश्त चली गई है।