1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ससुराल गेंदा फूल' फेम एक्टर सूरज थापर ICU में एडमिट, गोवा से मुंबई लौटने पर बिगड़ी तबीयत

'ससुराल गेंदा फूल' फेम एक्टर सूरज थापर ICU में एडमिट, गोवा से मुंबई लौटने पर बिगड़ी तबीयत

 Published : May 08, 2021 05:50 pm IST,  Updated : May 08, 2021 06:02 pm IST

मशहूर एक्टर सूरज थापर आईसीयू में एडमिट हैं, गोवा से मुंबई आते वक्त उनकी तबीयत खराब हो गई।

एक्टर सूरज थापर ICU में एडमिट- India TV Hindi
एक्टर सूरज थापर ICU में एडमिट Image Source : SOORAJ THAPOAR INSTAGRAM

मुंबई: मुंबई: कोरोना वायरस की सेकेंड वेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, बॉलीवुड और टीवी के भी कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एक्टर सूरज थापर आईसीयू में एडमिट हैं, हालांकि उन्हें कोविड है या नहीं ये बात अभी साफ नहीं हुई है। 

दरअसल एक टीवी शो की शूटिंग के लिए सूरज मुंबई से गोवा गए थे, क्योंकि मुंबई में शूटिंग बंद है। गोवा से लौटते वक्त उनकी तबीयत खराब होने लगी, तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।

सूरज थापर की बहन वनीता थापर ने नवभारत टाइम्स को बताया कि उनकी कोविड रिपोर्ट अभी नहीं आई है, मगर मुंबई आते ही उनको तेज फीवर आया और ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। सूरज मलाड के एक अस्पताल में एडमिट हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन