1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ससुराल सिमर का फेम मनीष रायशिंघन और नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान बंधने वाले हैं शादी के बंधन में

ससुराल सिमर का फेम मनीष रायशिंघन और नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान बंधने वाले हैं शादी के बंधन में

 Published : Jun 28, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 11:18 pm IST

ससुराल सिरम का फेम एक्टर मनीष रायशिंघन 30 जून को शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। वह नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान से शादी करने वाले हैं।

manish raisinghan and sangeita chauhaan- India TV Hindi
मनीष रायशिंघन और संगीता चौहान Image Source : INSTAGRAM/MANISHMISCHIEF/SANGEITACHAUHAN

ससुराल सिमर का फेम एक्टर मनीष रायशिंघन और नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान 30 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मनीष और संगीता गुरुद्वारे में 10 लोगों की उपस्थिति में शादी करेंगे कोरोना वायरस महामारी की वजह से शादियों में सरकार ने 50 लोगों से ज्यादा इकट्ठा होने पर मना किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मनीष ने बताया- हम मुंबई के एक गुरुद्वारे में शादी करने वाले हैं। जिसमें 10 लोग शामिल होंगे। हमारे माता-पिता शादी में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह सीनियर सिटीजन हैं और हम कोई रिस्क भी नहीं लेना चाहते हैं। शादी करके घर जाएंगे और सेलिब्रेट करेंगे।

रविवार को मनीष ने सोशल मीडिया पर संगीता के साथ फोटो शेयर करके शादी को लेकर एक्साइटमेंट और खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- कभी सपने में भी नहीं सोचा था ये दिन देखना पड़ेगा शादी? मैं? हाहाहा पर क्या कर सकते हैं। जब कोई आपको उसकी सादगी से आकर्षित करता है, तो आप बस आत्मसमर्पण कर देते हैं। जो संगीता चौहान ने किया। अब इसकी सजा में उसे मेरे साथ पूरी जिंदगी बितानी पड़ेगी। भगवान उसे बचाए।

मनीष ने आगे लिखा- सभी को बहुत बहुत शुक्रिया आपकी दुआओं के लिए। उन सभी को शुक्रिया जो इसे पढ़ रहे हैं और हमे दुआएं देने के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें मनीष सपना बाबुल का..बिदाई, कहीं तो होगा, तीन बहूरानियां और वारिस जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। वहीं संगीता पिया अलबेला, नागिन 3 और एक श्रंगार-स्वाभिमान में नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन