1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'शादी मुबारक' एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

'शादी मुबारक' एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

 Published : Sep 17, 2020 10:34 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 10:34 am IST

टीवी सीरियल 'शादी मुबारक' एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

rajeshwari sachdev- India TV Hindi
राजेश्वरी सचदेव Image Source : INSTAGRAM/RAJESHWARISACHDEV

टीवी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। राजेश्वरी आजकल सीरियल शादी मुबारक में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश्वरी बुधवार शाम को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक  राजेश्वरी को बीते दो दिनों से हल्के लक्षण थे जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया।

रिपोर्ट के मुताबिक राजेश्वरी बीते दो दिनों से शूट पर नहीं आ ही थीं। उन्हें कमजोरी, हल्का बुखार था। दो दिन इंतजार करने के बाद राजेश्वरी ने मंगलवार को कोविड-19 टेस्ट करवाया। रिपोर्ट्स बुधवार शाम को पॉजिटिव आई।

हालांकि राजेश्वरी के परिवार में  से किसी ने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया हैं। उनके पति वरुण बडोला और बेटा गुरुवार को टेस्ट करवाएंगे। हालांकि दोनों में से किसी को कोई लक्षण नहीं हैं। रिपोर्ट आने तक वरुण अपने शो मेरे डैड की दुल्हन के सेट पर नहीं जाएंगे।

राजेश्वरी सचदेव सीरियल शादी मुबारक में कुसुम कोठारी के किरदार में नजर आती हैं। शादी मुबारक को शशि सुमित मित्तल ने प्रोड्यूस किया है। शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज नहीं किया है।

आपको बता दें टीवी सेलेब्स राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी, करम राजपाल, सचिन त्यागी, पार्थ समथान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन