1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित और सिद्धार्थ शुक्ला के रोमांटिक पोज पर आया शहनाज गिल का कमेंट

'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित और सिद्धार्थ शुक्ला के रोमांटिक पोज पर आया शहनाज गिल का कमेंट

 Published : Jun 10, 2021 11:29 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 11:29 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ माधुरी दीक्षित के डांस का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब लुभा रही है।

Sidharth Shukla- India TV Hindi
'डांस दीवाने 3' में माधुरी दीक्षित और सिद्धार्थ शुक्ला के रोमांटिक पोज पर आया शहनाज गिल का कमेंट  Image Source : INSTAGRAM/SIDHARTH SHUKLA

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनके फैन्स माधुरी के डांस के दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित आज भी सभी के दिलों पर राज करती हैं। पॉपुलर स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके डांस का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब लुभा रही है। इस वीडियो को सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

जी दरअसल उनका यह वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के समय का है, जहां माधुरी लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं सिद्धार्थ भी काले रंग की सेट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म 'राम लखन' के सुपरहिट गाने 'तेरा नाम लिया' पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। सिद्धार्थ और माधुरी का वीडियो देखकर फैंस हैरान हैं और दोनों की इस एक्टिविटी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ के वीडियो पर शहनाज गिल के रिएक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। शहनाज ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'वाह'।

रिएक्शन की बात करें तो एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस एपिसोड का इंतजार रहेगा', वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'माधुरी और सिद्धार्थ कमाल के लग रहे हैं। साथ ही बाकियों ने दिल का इमोटिकॉन शेयर किया।

सिद्धार्थ ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''इस वीकेंड डांस दीवाने 3 के सेट पर अगस्त्य राव को देखें।" बिग बॉस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 रिलीज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन