1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शेफाली जरीवाला के ससुर का निधन, फ्लाइट से पति पराग त्यागी संग पहुंची गाज़ियाबाद

शेफाली जरीवाला के ससुर का निधन, फ्लाइट से पति पराग त्यागी संग पहुंची गाज़ियाबाद

 Published : May 27, 2020 10:59 pm IST,  Updated : May 27, 2020 11:36 pm IST

पराग त्यागी के बड़े भाई ऑस्ट्रेलिया में हैं, अभी इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं शुरू हुई है, ऐसे में उनका पहुंचना मुश्किल है।

शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी- India TV Hindi
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी Image Source : INSTAGRAM SHEFALI

मुंबई: टीवी अभिनेता पराग त्यागी के पिता का 25 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पराग अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ मुंबई से गाज़ियाबाद पहुंच चुके हैं। पराग और शेफाली पहले मुम्बई से दिल्ली फ्लाइट से पहुँचे और फिर अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गाजियाबाद के पास मोदीनगर में अपने होम टाउन पहुँचे।  अभिनेता पराग त्यागी को आपने ज़ी5 के शो अघोरी में आखिरी बार देखा था, उनके एक बड़े भाई, अनुराग त्यागी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं, लॉकडाउन की वजह से वो अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

पराग त्यागी ने इंडिया फ़ोरम से बात की और कहा, हां वह ठीक नहीं थे। और यह सोमवार को हुआ। वह अपने डायलिसिस के लिए गये थे और अचानक उन्हें दौरा पड़ा। शेफाली और मैं कल पहुँच गए। हमने मुंबई से उड़ान भरी और सौभाग्य से उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी थीं वरना फिर हमें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती। ”

पराग त्यागी एक भारतीय टेलीविज़न और फ़िल्म अभिनेता हैं, जिन्हें पवित्र रिश्ता, ब्रह्मराक्षस और शक्ति जैसे कई टीवी शो में देखा गया। पराग की पत्नी शेफाली जरीवाला को कांटा लगा गर्ल के रूप में भी जाना जाता है। शेफाली को आखिरी बार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस 13 में देखा गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन