1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक बार फिर एक नए शो में साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

एक बार फिर एक नए शो में साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

 Published : Jun 05, 2021 04:47 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 04:47 pm IST

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस  सीजन 13 में एक साथ नजर आ चुके सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों के दिलों में बस चुकी है। 

सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल- India TV Hindi
एक बार फिर एक नए शो में साथ नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल Image Source : INSTAGRAM:@SHEHNAAZGILL

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने बिग बॉस 13 के बाद से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। आज दोनों के लाखों फैन हैं जो दोनों को बेहद प्यार करते हैं। फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब हैं। आज यह जोड़ी दर्शकों के दिलों में बसती है। चाहे वह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। अब इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, खबरें हैं कि दोनों जल्द ही ऑनस्क्रीन साथ नजर आ सकते हैं।

जी हां, कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के अभि और प्रज्ञा की तरह बनने वाले हैं। आपको बता दें कि सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के कास्टिंग डायरेक्टर शादमन खान ने यह इच्छा जाहिर की है। उन्होंने 'कहां हम कहां तुम', 'लाल इश्क' और 'ये है चाहं' जैसे कई शो की कास्टिंग की है।

अब एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए शादमन ने कहा, ''अगर सीरियल कुमकुम भाग्य का रीबूट शो बनाते हैं तो मैं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को कास्ट करना चाहूंगा। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पर्सनैलिटी काफी हद तक अभि और प्रज्ञा के किरदार से मिलती-जुलती है।"

शादमन ने इस बाता का उल्लेख किया कि किसी भी शो के लिए कास्टिंग एक बहुत ही मुश्किल काम है। अगर शो के सितारे कैरेक्टर्स के अनुसार सटीक नहीं हैं तो सब कुछ अधूरा रहता है। वहीं, शादमन ने आगे कहा कि किसी वेब सीरीज के लिए कास्टिंग टीवी और फिल्म से ज्यादा मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन