1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को प्रमोट करने 'डांस दीवाने 3' के सेट पर पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को प्रमोट करने 'डांस दीवाने 3' के सेट पर पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला

 Published : Jun 04, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 10:14 pm IST

वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पहुंचे थे। सेट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Sidhath Shukla- India TV Hindi
'डांस दीवाने 3' के सेट पर पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला Image Source : INSTAGRAM/SARMINISLAM0941

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 को अपने नाम करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' हाल ही में रिलीज हुई  है, और उनके फैंस लंबे अरसे बाद अभिनेता को स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए देखना पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए फैंस सिद्धार्थ शुक्ला की वेब सीरीज के लिए प्यार जताते नजर आ रहे हैं। 

अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पहुंचे थे। सेट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' फ्रैंचाइज़ी दर्शकों की पसंदीदा है क्योंकि यह उन्हें प्यार, लालसा और दिल टूटने के सफ़र पर ले जाती है। यह अगस्त्य और रूमी की प्रेम कहानी है। एक महत्वाकांक्षी निर्देशक अगस्त्य को रूमी देसाई से प्यार हो जाता है। उनकी दुनिया अलग है और वे अलग चीजें चाहते हैं जो हार्टब्रेक के लिए एक परफ़ेक्ट रेसेपी हैं।

शो ने एक दिन में गूगल ट्रेंड्स में 100K+ सर्च का रिकॉर्ड बनाया है और प्लेटफार्म पर काफी व्यूज मिले हैं, साथ ही आलोचकों और प्रशंसकों से अच्छी समीक्षा प्राप्त कर रहा हैं। जबरदस्त चर्चा को देखते हुए, इस शो ने अपने लॉन्च से पहले ही सप्ताह के ओर्मैक्स टॉप ओटीटी ओरिजिनल में जगह बना ली थी और अपने दर्शकों के प्यार को प्रदर्शित करते हुए लॉन्च के दो दिनों के भीतर स्ट्रीमिंग टॉप 5 सूची में शामिल हो गया है।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' अब ऑल्ट बालाजी ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन