1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: स्मृति ईरानी को याद आया 'स्टार परिवार', शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Watch: स्मृति ईरानी को याद आया 'स्टार परिवार', शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

 Published : May 13, 2020 05:59 pm IST,  Updated : May 13, 2020 05:59 pm IST

इस वीडियो के साथ स्मृति ईरानी ने एकता कपूर, रॉनित रॉय, करिश्मा तन्ना, हितेन तेजवानी, हुसैन कुवाजरवाला, जूही परमार, संगीता, रॉनित रॉय, श्वेता तिवारी सहित कई टीवी स्टार्स को टैग किया है। 

Smriti Irani star parivaar awards throwback video- India TV Hindi
स्मृति ईरानी ने शेयर किया पुराना वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @SMRITIIRANIOFFICIAL

गुजरे जमाने के मशहूर सीरियल्स जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर घर की, कुमकुम सहित कई शोज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी कई सालों तक टेलिकास्ट हुआ और टीआरपी लिस्ट में भी कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। इसमें तुलसी वीरानी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने स्टार परिवार अवॉर्ड का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी पुराने स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'साल 2004 था.. जब राजनीति मुझे नए रास्ते पर लेकर जा रही थी.. मैंने पाया कि मेरा विस्तारित परिवार हर रात 10.30 बजे मेरे घर आने का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहा है। कुछ ने कहा कि मैं बहुत रोती थी, लेकिन मेरी सबसे प्यारी यादें, उन लोगों के साथ जुड़ी हैं, जिन्होंने मुझे गले लगाया, मुझे आशीर्वाद दिया कि हम टीवी स्क्रीन के एक जादू से बंधे थे। अनगन आशीर्वाद के साथ जब उस समय को याद करती हूं तो कई चेहरे दिखाई देते हैं, जिन्हें मैं दोस्त और सहकर्मी बुलाती हूं। सुधां आंटी (बा) और महानी पंधारी जुकर मेरे मेकअप मैन आज हमारे साथ नहीं हैं। कई एक फोन कॉल दूर हैं, इसलिए इस लॉकडाउन के दौरान एक पुराने दोस्त को कॉल करें। क्या पता, वो शायद हमें उतना ही याद करते हैं, जितना हम करते हैं।'

इस वीडियो के साथ स्मृति ईरानी ने एकता कपूर, रॉनित रॉय, करिश्मा तन्ना, हितेन तेजवानी, हुसैन कुवाजरवाला, जूही परमार, संगीता, रॉनित रॉय, श्वेता तिवारी सहित कई टीवी स्टार्स को टैग किया है। 

smriti irani
Image Source : INSTAGRAM: @SMRITIIRANIOFFICIALस्मृति ईरानी के वीडियो पर आए कमेंट्स

इस वीडियो पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के कई को-स्टार्स ने स्मृति ईरानी को रिप्लाई करते हुए कमेंट किया है। करिश्मा तन्ना ने लिखा, 'थैंक्यू.. मुझे आज भी शूटिंग का पहला दिन याद है, जब सिवाए आपके कोई मुझसे बात नहीं कर रहा था, क्योंकि मैं नई थी। आप मेरे साथ लंच भी करती थीं। लव यू।' वहीं, रॉनित रॉय ने कमेंट किया, 'ओए होए.. सब खट्टी मीठी बातें याद आ गईं.. खट्टी कम मीठी ज्यादा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन