1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. स्मृति ईरानी में आया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैट टू फिट हुईं 'तुलसी'

स्मृति ईरानी में आया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैट टू फिट हुईं 'तुलसी'

 Published : Jun 16, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 08:22 pm IST

स्मृति ईरानी की हालिया तस्वीरें देखें तो ऐसा लग रहा है कि वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं और वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में होस्ट मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर किया है।

Smriti Irani - India TV Hindi
स्मृति ईरानी में आया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन Image Source : INSTAGRAM/MANIESH PAUL

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टीवी की दुनिया में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से कीर्तिमान स्थापित कर दिया था। सीरियल में 'तुलसी' का किरदार निभाने के बाद एक अभिनेत्री को तौर पर लोग उन्हें घर-घर में पहचानने लगे। शो के बाद एक राजनेता बनने की जर्नी के दौरान स्मृति ईरानी काफी वेट गेन कल लिया था। 

मगर अब उनकी हालिया तस्वीरें देखें तो ऐसा लग रहा है कि स्मृति ईरानी है अपनी फिटनेस के ऊपर काफी ध्यान दे रही हैं और वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में होस्ट मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी के लुक में काफी बदलाव नजर आया है। ऐसा कह सकते हैं कि स्मृति ईरानी अब फैट टू फिट की जर्नी की तरफ रुख कर चुकी हैं। मनीष पॉल की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में स्मृति ईरानी का वजन काफी घाटा हुआ नजर आ रहा है। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, “एक कप काढ़ा पिलाने के लिए स्मृति मैडम को धन्यवाद। क्या समय आ गया है।”

उन्होंने लिखा, “क्या वक्त आ गया है सब चाय की जगह काढ़ा पीने लगे हैं, लेकिन मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। केवल तस्वीर के लिए मास्क हटा दिया गया था।”

स्मृति ईरानी ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरों को आए दिनों से शेयर करती रहती हैं। बता दे उन्होंने 24 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में अपना कदम रखा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन