1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शाहरुख खान के को-स्टार बलविंदर सिंह सुरी ने सोढ़ी के किरदार के लिए शूटिंग की शुरू?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शाहरुख खान के को-स्टार बलविंदर सिंह सुरी ने सोढ़ी के किरदार के लिए शूटिंग की शुरू?

 Published : Aug 21, 2020 09:33 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 09:42 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शो को अलविदा कह दिया है। उनकी जगह बलविंदर सिंह सुरी उनके किरदार में नजर आएंगे।

taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source : INSTAGRAM/SODHI_GCS/BALLUSURI

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 12 सालों से फैन्स को एंटरटेन करते आ रहा है। लॉकडाउन के बाद शो में हर हफ्ते नया सरप्राइज आ रहा है। टीआरपी की लिस्ट में भी शो ने अपनी जगह बनाई हुई है। कहानी के साथ शो के किरदारों ने भी ऑडियन्स का दिल जीत रखा है। शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोढ़ी का किरदार बलविंदर सिंह सुरी निभाएंगे।

बलविंदर सिंह शाहरुख खान के साथ फिल्म दिल तो पागल है में काम कर चुके हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बलविंदर सिंह सुरी तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्टस के मुताबिक बलविंदर सिंह ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। मेकर्स ने गुरुचरण सिंह के शो पर वापिस आने का इंतजार किया लेकिन पिता की तबीयत देखते हुए एक्टर ने शो से ब्रेक लेकर पिता के साथ रहने का फैसला किया है।

आपको बता दें बलविंदर सिंह लोफर, धमाल, साजन चले ससुराल सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि बलविंदर ने भी शो में एंट्री को कंफर्म नहीं किया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से दिशा वकानी के बाद अंजलि मेहता का किरदार निभाने वालीं नेहा मेहता ने भी शो को अलविदा कह दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन