1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. VIDEO:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अय्यर इंटरव्यू के दौरान हुए इमोशनल, कही ये बात

VIDEO:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अय्यर इंटरव्यू के दौरान हुए इमोशनल, कही ये बात

 Published : Aug 13, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 09:57 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अय्यर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बात करते हुए इमोशनल हो गए।

taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source : INSTAGRAM/JETHALALCHAMPAKLALGADA65

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल 12 सालों से फैन्स के का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। शो में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी लोग इमोशनल हो रहे हैं। यह वीडियो तनुज के एक इंटरव्यू की है। जिसमें वह बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं।

 वीडियो में अय्यर कहते हैं की रील और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है। मैं जब भी बाहर जाता हूं तो लोग कहते हैं अय्यर भाई बबीता जी कैसी हैं? कोई ये नहीं पूछता अय्यर भाई आप कैसे हैं? इतना कहकर तनुज इमोशनल हो जाते हैं।

तनुज एक वीडियो में बताते हैं कि उन्हें शादी के लिए किस तरह की लड़की चाहिए। वह कहते हैं- खूबसूरत चेहरा नहीं बल्कि इंसान का मन होता है। दोनों का मन जुड़ना काफी जरुरी है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से तनुज महाशब्दे से पहचान मिली है। इस सीरियल में आने के बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन