1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जब भिड़े गणपति बप्पा के साथ गोकुलधाम सोसाइटी लेकर आए थे अपने घर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जब भिड़े गणपति बप्पा के साथ गोकुलधाम सोसाइटी लेकर आए थे अपने घर

 Published : Aug 22, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 05:31 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार ने गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को याद किया है। उन्होंने पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा Image Source : INSTAGRAM/REALMANDARCHANDWADKAR

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हर त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। आज सभी लोग गणेश चतुर्थी का त्यौहार मना रहे हैं।  फैन्स को गोकुलधाम सोसाइटी में गणेश उत्सव की याद आ रही है। इस साल गणेष उत्सव का जश्न कोरोना वायरस की वजह से अलग होने वाला है। शो में आत्माराम तुकाराम का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाकर ने गणपति सेलिब्रेशन की पुरानी तस्वीर शेयर की है।

मंदार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घर पर 2018 में गणेश उत्सव की तस्वीर शेयर की है। वह अपने गणपति के साथ गोकुलधाम सोसाइटी को भी अपने घर लेकर आए थे। मंदार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-मेरे घर पर बप्पा की कुछ यादें। .ह 2018 की है जब तारक मेहता ने 10 साल पूरे किए थे। तो मैं गोकुलधाम सोसाइटी को अपने घर लेकर आया।

फोटो में गणपति बप्पा की मूर्ति के बैकग्राउंड में गोकुलधाम सोसाइटी में है। मंदार की गणश उत्सव की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

आपको बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 12 साल पूरे हो गए हैं। लॉकडाउन के बाद शो से दिशा वकानी के बाद अंजलि का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता और रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शो को अलविदा कह दिया है। रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में बलविंदर सिंह सुरी नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन