1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुल धाम छोड़कर कहां चल दी बबीता जी? जेठालाल हो गए उदास

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुल धाम छोड़कर कहां चल दी बबीता जी? जेठालाल हो गए उदास

 Published : Oct 21, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 04:35 pm IST

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो में नया ट्विस्ट आने वाला है, मिस्टर अय्यर के साथ बबीता जी गोकुलधाम सोसायटी छोड़ देंगी?

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : TWITTER- TARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMAH

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। पिछले 12 सालों से यह शो चल रहा है और लॉकडाउन में भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। अब आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं जो आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे। तारक मेहता... शो की खासियत होती है, कि यह ट्रेंडिंग टॉपिक पर ही होता है। जैसे इस समय शो में कोरोना और लॉकडाउन दिखाया जा रहा है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लॉकडाउन से परेशान होकर अय्यर परिवार किसान बनने का फैसला करता है और अब मिस्टर अय्यर बबीता जी के साथ हमेशा के लिए गांव जाने का फैसला कर लेते हैं।

जेठालाल को जब ये बात पता चलती है तो वे बेहद उदास हो जाते हैं और अलग अलग दलील देकर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। वो बताते हैं ही गांव में उनकी परेशानियां बढ़ जाएंगी लेकिन अय्यर गांव जाने का मन बना चुके हैं और बबीता भी उनका साथ दे रही हैं। ऐसे में जेठालाल परेशान और उदास हैं।

देखना होगा कि क्या बबीता गोकुलधाम छोड़कर चली जाएंगी? देखिए शो का नया प्रोमो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन