1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी पर जल्द नए एपिसोड के साथ लौटेगा 'द कपिल शर्मा शो', स्टार्स ऐसे कर रहे हैं सेट पर आने की तैयारी

टीवी पर जल्द नए एपिसोड के साथ लौटेगा 'द कपिल शर्मा शो', स्टार्स ऐसे कर रहे हैं सेट पर आने की तैयारी

 Published : Jun 05, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 12:06 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके तहत फिल्मों की रिलीज से लेकर शूटिंग तक रोक दी गई थी।

जल्द शुरू होगी द कपिल शर्मा शो की शूटिंग !- India TV Hindi
जल्द शुरू होगी द कपिल शर्मा शो की शूटिंग ! Image Source : INSTAGRAM: @KAPILSHARMA

पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसके तहत फिल्मों की रिलीज से लेकर शूटिंग तक पर रोक लगा दी गई थी। अब महाराष्ट्र सरकार ने नियमों का पालन करते हुए शूटिंग की अनुमति दे दी है। ऐसे में चैनल और प्रोडक्शन हाउस शूटिंग दोबारा शुरू करने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा भी जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' के नए एपिसोड्स के साथ वापसी कर सकते हैं।

शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा ने आजतक के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'चूंकि ये लाइव ऑडियंस बेस्ड शो है, इसलिए सेट पर दर्शकों को लाना एक बड़ा टास्क होगा।' उन्होंने बताया कि शूटिंग की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में नए एपिसोड देखने को मिल सकते हैं। 

कीकू शारदा ने कहा, 'जो गाइडलाइंस दी गई हैं, उसका पालन करते हुए लोगों से दूरी बनाकर शूटिंग होगी। मुंह पर मास्क लगाकर रखा जाएगा। मेकअप कराते समय भी पूरी सावधानी बरती जाएगी।'

'द कपिल शर्मा शो' में बतौर जज नज़र आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'अब दो महीने से ज्यादा वक्त हो गया है और कोरोना वायरस हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसकी आदत डालनी होगी। अब नए तरीके से जीवन बिताना होगा। घर से बाहर जाने पर मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स की आदत हो गई है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन