1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Voice 2019 Winner: 'द वाइस' के विजेता बने सुमित सैनी, मिला ट्रॉफी और 25 लाख रुपये

The Voice 2019 Winner: 'द वाइस' के विजेता बने सुमित सैनी, मिला ट्रॉफी और 25 लाख रुपये

 Published : May 05, 2019 11:20 pm IST,  Updated : May 05, 2019 11:20 pm IST

च और गायक हर्षदीप कौर की टीम के सुमित सैनी ने गाने का रियलिटी शो 'द वाइस' जीत लिया है। ग्रैड फिनाले के मौके पर दिग्गज गायिका आशा भोसले ने सुमित को इंडिया की अल्टीमेट वाइस के टाइटल से नवाजा। 

The Voice 2019 Winner- India TV Hindi
The Voice 2019 Winner

नई दिल्ली: कोच और गायक हर्षदीप कौर की टीम के सुमित सैनी ने गाने का रियलिटी शो 'द वाइस' जीत लिया है। ग्रैड फिनाले के मौके पर दिग्गज गायिका आशा भोसले ने सुमित को इंडिया की अल्टीमेट वाइस के टाइटल से नवाजा। शो स्टार प्लस पर शनिवार को प्रसारित हुआ। विजेता को एक ट्रॉफी और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। 

शो को जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए, सुमित ने एक बयान में कहा, "द वाइस के विजेता के रूप में अपना नाम घोषित होते सुनना और दिग्गज गायिका आशा भोसलेजी से पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अविश्वसनीय था।" 

उसने कहा, "मेरी ताकत और मेरे हुनर को पहचानने के लिए सभी शिक्षकों (कोच) का दिल से धन्यवाद। अगर हर्षदीप कौर मैडम का साथ नहीं होता तो मैं यहां तक कभी नहीं पहुंच पाता। मैं दिल से उनका शुक्रिया अदा करना चहता हूं।"

उसने आगे कहा, "दिग्गज संगीतज्ञ एआर रहमान सर के सामने गाने का मौका मिलना और उनके द्वारा अपने संगीत पर 'जय हो' कमेंट सुनना मेरे लिए सपना सच होने की तरह था। मैं भविष्य में उनके द्वारा कंपोज किए गए गाने को गाना चाहूंगा।"

सुमित ने अपने संगीत की शुरुआत हरियाणा के जागरणों में प्रस्तुति देकर की थी। कोच अदनान सामी, हर्षदीप, कनिका कपूर और अरमान मलिक के साथ-साथ सुपरगुरु रहमान ने भी सुमित की सराहना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन