1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP लिस्ट से 'इंडियन आइडल' हुआ बाहर, 'सुपर डांसर 4' ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल

TRP लिस्ट से 'इंडियन आइडल' हुआ बाहर, 'सुपर डांसर 4' ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल

 Published : Jun 10, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 01:57 pm IST

पिछले कई हफ्तों से 'इंडियन आइडल 12' ने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई हुई थी, लेकिन इस हफ्ते से लिस्ट से बाहर हो गया है। इसकी जगह एक और रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 4' ने ले ली है।

trp list this week indian idol 12 out super dancer 4 entry Anupama serial number 1- India TV Hindi
TRP लिस्ट से इंडियन आइडल हुआ बाहर, 'सुपर डांसर 4' ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल  Image Source : INDIA TV
टीवी सीरियल्स दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल कुछ ही दिनों में लोगों का पसंदीदा बन जाता है तो कई बार कुछ शोज दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते और फ्लॉप हो जाते हैं। दर्शकों ने किस सीरियल को सिर आंखों पर बैठाया और किसे सिरे से नकार दिया, इसके बारे में हर गुरुवार को बार्क टीआरपी रेटिंग से पता चलता है। 
 
बार्क इंडिया की तरफ से 22वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है। पिछले कई हफ्तों से 'इंडियन आइडल 12' ने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई हुई थी, लेकिन इस हफ्ते से लिस्ट से बाहर हो गया है। इसकी जगह एक और रिएलिटी शो 'सुपर डांसर 4' ने ले ली है। आइये आपको बताते हैं 22वें हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स कौन से हैं:
 
ANUPAMAA
 
इस शो को दर्शकों ने एक बार फिर सिर आंखों पर बैठाया है। 2 नंबर पर आ रहे 'अनुपमां' सीरियल को इस बार लिस्ट में पहले पायदान पर जगह मिली है। इसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे अहम किरदार निभा रहे हैं। 
 
 
GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN
 
पहले 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल पहले नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1 नंबर घट गई है। ये दूसरे नंबर पर है। नील और ऐश्वर्या स्टारर, यह शो हिट साबित हुआ है। 
 
 
IMLI
 
स्टार प्लस का ही एक और सीरियल 'इमली' इस हफ्ते तीसरे नंबर पर काबिज है। इस शो को दर्शक लंबे समय से पसंद कर रहे हैं। 
 
 
TAARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMA
 
पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। ये शो चौथे नंबर पर है। 
 
 
SUPER DANCER CHAPTER 4
 
'इंडियन आइडल 12' की जगह सुपर डांसर चैप्टर 4 ने ले ली है। ये शो लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु जज करते हैं। 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन