1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Khelata Hai: नायरा से मिलने के बाद भी कार्तिक ने क्यों की वेदिका से शादी?

Yeh Rishta Kya Khelata Hai: नायरा से मिलने के बाद भी कार्तिक ने क्यों की वेदिका से शादी?

 Published : Aug 12, 2019 02:20 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 02:20 pm IST

Yeh Rishta Kya Khelata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया नया ट्विस्ट, हो गई कार्तिक और वेदिका की शादी।

Yeh Rishta Kya Khelata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Khelata Hai

Yeh Rishta Kya Khelata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फैन्स का दिल एक बार फिर टूटने वाला है। सीरियल में इस वक्त ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। फैन्स इंतजार कर रहे थे कि नायरा और कार्तिक का मिलन होगा, आज के एपिसोड में दोनों फाइनली मिलने भी वाले हैं। लेकिन बावजूद इसके दोनों की शादी नहीं होगी।

आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि नायरा अस्पताल के गैस चैम्बर में फंस गई है, और वहां बेहोश हो जाती है। कार्तिक उसे कायरव की मॉम समझकर बचाने जाता है लेकिन वहां नायरा  को देखकर दंग रह जाता है। वो नायरा से पूछता है कि अगर वो जिंदा थी तो इतने दिनों से उसकी जिंदगी में वापस क्यों नहीं आई। खैर कार्तिक उसे अस्पताल में छोड़कर वापस घर आता है और मां को किया प्रॉमिस निभाता है और वेदिका से शादी कर लेता है।

शो से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कार्तिक और वेदिका की शादी होगी दोनों का वेडिंग सीक्वेंस भी शूट कर लिया गया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं।

इससे पहले वेदिका की सिंदूर लगी हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी।

आज के एपिसोड में दिखाया गया कि कार्तिक की मां उससे पूछती है कि वो वेदिका से शादी करना भी चाहता है या नहीं? इस पर कार्तिक कहता है कि वो जिंदगी में मूव ऑन होना चाहता है।

वहीं उसका मन कायरव से मिलने को भी तड़पता है और वो कायरव से मिलने शादी के मंडप से सीधा अस्पताल आ जाता है।

कार्तिक वेदिका से शादी क्यों करता है? ये ड्रीम सीक्वेंस है या असलियत है? ये सब आपको आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update Aug 12: वेदिका को मंडप में छोड़ कायरव से मिलने अस्पताल पहुंचे कार्तिक

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

पाकिस्तानी महिला को प्रियंका चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- चिल्लाओ मत मैं देशभक्त हूं

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन