1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्ट्रेस के 4 महीने के बेटे की बिगड़ गई थी हालत, अस्पताल में दो-दो बार करवाना पड़ा एडमिट

एक्ट्रेस के 4 महीने के बेटे की बिगड़ गई थी हालत, अस्पताल में दो-दो बार करवाना पड़ा एडमिट

 Published : Jul 28, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 06:47 pm IST

बिग बाॅस फेम एक्ट्रेस प्रिया मलिक के चार महीने के बेटे की तबीयत पीछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रही है। जिसने प्रिया मलिक की चिंता बढ़ा दी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे की सेहत पर बात की है।

Bigg Boss, Priya Malik- India TV Hindi
बिग बाॅस फेम एक्ट्रेस के बेटे की तबीयत हुई खराब Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस सीजन 9  में नजर आ चुकी प्रिया मलिक हाल ही में शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल के शुरुआत में बेटे को जन्म दिया था , जिसका नाम उन्होंने जोरावर रखा है। जोरावर अब 4 महीने का हो चुका है। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रिया मलिक अपने बेटे को लेकर काफी दर्द में हैं। दरअसल, जोरावर को एक हफ्ते से बुखार है। इतना ही नहीं प्रिया के बेटे की हालत बीच में इतनी बिगड़ गई कि उन्हें उसको अस्पताल तक में भर्ती करवाना पड़ा। अब हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के लेहत को लेकर बातचीत की है। 

प्रिया मलिक के बेटे को था 103 बुखार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया मलिक का बेटा पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से तेज बुखार से जूझ रहा है। शुरुआत में डॉक्टरों को लगा था कि वायरल है। हालांकि, 20 जुलाई की सुबह उन्हें जोरावर को इमरजेंसी में ले जाना पड़ा क्योंकि उसका बुखार 103 डिग्री तक चला गया था। अब बेटे की हालत के बारे में बात करते हुए प्रिया ने कहा कि 2 दिन तक उसे पैरासिटामोल पर रखा गया। इतना ही नहीं उनके बेटे को इंजेक्शन दिया, ड्रिप लगी और फिर वो घर वापस आए। हालांकि इसके बाद फिर जोरावर की हालत बिगड़ गई और उसको 102 डिग्री बुखार आ गया। ऐसे में कपल एक बार फिर अपने बच्चे को अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कर लिया गया।

दोबारा करवाना पड़ा बेटे को एडमिट

Priya Malik
Image Source : INSTAGRAM बिग बाॅस फेम एक्ट्रेस के बेटे की तबीयत हुई खराब

वहीं दोबारा एटमिट होने पर डॉक्टर्स ने जोरावर को एंटीबायोटिक कोर्स पर रखा। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों की इम्युनिटी इतनी नहीं होती कि वो बदलते मौसम को बर्दाश कर सकें। प्रिया ने खुलासा किया कि जोरावर की तबीयत की वजह से उनके पति करण के बर्थडे का सेलिब्रेशन भी रोक दिया गया। एक्ट्रेस बोलीं, ‘अपने बच्चे को इस हाल में हॉस्पिटल में देखना दिल तोड़ देने वाला होता है। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब जोरावर पहले से बेहतर है। बता दें कि प्रिया मलिक ने साल 2022 में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ एक गुरुद्वारे में अपने बॉयफ्रेंड करण बख्‍शी के साथ शादी की थी। वह दिल्‍ली बेस्‍ड एक बिजनेसमैन हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब शादी के दो साल बाद दोनों पैरेंट्स बने हैं। बता दें कि प्रिया मलिक 'शीर कोरमा' और 'ये काली काली आंखें' जैसे कई शोज में नजर आ चुकीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन