1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिना खान ने कीमोथेरेपी के बाद नकली बाल लगाकर बदला अपना लुक, टेप से छिपाए घाव के निशान

हिना खान ने कीमोथेरेपी के बाद नकली बाल लगाकर बदला अपना लुक, टेप से छिपाए घाव के निशान

 Published : Jul 15, 2024 08:30 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 08:31 pm IST

एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का नया लुक देखने को मिला है। इस वीडियो में हिना खान नकली बाल लगाकर काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस टेप से अपने कीमो के निशान भी छिपाती हुई नजर आ रही हैं।

Hina Khan- India TV Hindi
हिना खान का बदला लुक Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त बेहद ही बुरे समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस  ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं। हालांकि वह हिम्मत से आगे बढ़ रही हैं और इस खतरनाक बीमारी से डटकर मुकाबला कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी पहली कीमोथेरेपी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने लंबे बाल काट लिए थे। वहीं कीमोथेरेपी के बाद एक्ट्रेस के बाॅडी पर कई घाव भी हुए, जिसकी झलक उन्होंने बीते दिनों फैंस को दिखाई थी। 

हिना खान ने विग लगाकर बदला अपना लुक

वहीं अब हाल ही में हीना खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नकली बाल लगाए बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, हिना खान पहले कीमो सेशन के बाद काम पर लौट आई हैं। इस वीडियो में हिना शूट पर जाने के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। इस दौरान हिना ने अपने छोटे बालों को छुपाने के लिए विग का सहारा लिया है। वीडियो में हिना खान को प्रॉपर मेकअप में देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान हिना की स्टाइलिश उनके गले के पास हुए गहरे जख्म को टेप से भी छिपाती नजर आ रही हैं। जब स्टाइलिश एक्ट्रेस के जख्म को कवर करने की कोशिश करती हैं तो इस दौरान हिना खान दर्द से तड़पने लगती हैं। हालांकि फिर भी हिना ने अपने चेहरे से स्माइल को गायब नहीं होने दिया। वीडियो में हिना खान को देखा जा सकता है कि वह काफी खुश हैं और मजबूती के साथ बीमारी का सामना करने में डटी हुई हैं।

हिना का डायग्नोसिस के बाद पहला असाइनमेंट

हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,‘डाइग्नोसिस के बाद मेरा पहला असाइनमेंट…जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़े तो बातों के हिसाब से चलना और चैलेंजिंग हो जाता है। इसलिए बुरे दिनों में खुद को आराम दें। क्योंकि ऐसा करना ही सही है। आप ये डिजर्व करते हैं। हिना खान ने आगे लिखा, 'मैं अपने अच्छे दिन का इतजार कर रही हूं। क्योंकि मुझे तब वो करने को मिलेगा, जो मुझे करना अच्छा लगता है और वो है काम। मुझे अपना काम बहुत पसंद है। जब मैं काम करती हूं तो अपने सपनों को जीती हूं। और यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा होती है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन