1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पहली कीमोथेरेपी के बाद हिना खान का हुआ ये हाल, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाया अपना दर्द, बोलीं- 'दुआ करें...'

पहली कीमोथेरेपी के बाद हिना खान का हुआ ये हाल, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाया अपना दर्द, बोलीं- 'दुआ करें...'

 Published : Jul 06, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 04:28 pm IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। बीते दिनों ही एक्ट्रेस ने अपनी पहली कीमोथेरेपी करवाई थी। वहीं अब हिना खान ने अपने पहले कीमोथेरेपी के बाद शरीर पर हुए घाव की झलक दिखाई है।

Hina Khan- India TV Hindi
पहली कीमोथेरेपी के बाद हिना खान का हुआ ये हाल Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली हिना खान इस वक्त बेहद ही बुरे समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस  ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए किया था। इस खबर ने हिना खान के फैंस को हिला कर रख दिया। वहीं अब एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपने इलाज पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली कीमोथेरेपी कराई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने लंबे, घने बाल कटवा दिए थे। इसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी के बाद बाॅडी पर हुए घाव की झलक फैंस को दिखाई है, जिसे देख उनके फैंस की आंखें भर आई है। 

हिना खान के शरीर पर पड़े निशान

हिना खान लगातार ने अपने कैंसर के इलाज के अपडेट्स फैंस के साथ साझा कर रही हैं। पहली कीमोथेरेपी हो या फिर बाल कटवाना हो, हिना के पोस्ट यह साबित कर रहे हैं कि वह कितनी मजबूती से इस फेज का सामना कर रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह पिंक टैंक टॉप और शॉर्ट्स के साथ नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के शरीर पर काले दाग नजर आ रहे हैं जो कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स हैं। हालांकि हिना अपने इस बुरे वक्त को काफी मजबूती से झल रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनकी आंखों में चमक जरा भी कम नहीं हुई है। वह उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही हैं और मुश्किलों का सामना कर रही हैं।

हिना खान ने लिखा दर्द भरा पोस्ट

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा है- आप इस फोटो में क्या देख रहे हैं? मेरे शरीर पर निशान या मेरी आंखों में उम्मीद? ये निशान मेरे हैं, मैं इन्हें प्यार से गले लगाती हूं क्योंकि ये उस प्रगति की पहली निशानी हैं जिसकी मैं हकदार हूं। इसके आगे हिना खान ने लिखा है- 'मेरी आंखों में आशा मेरी आत्मा का प्रतिबिंब है, मैं सुरंग के अंत में लगभग प्रकाश देख सकती हूं। मैं अपनी हीलिंग को होते हुए देख रही हूं और मैं आपके लिए भी प्रार्थना कर रही हूं।' अब हिना खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके लिए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं। साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन