1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' में नहीं बचा पहले वाला मसाला, वनराज के बाद अब शो की ग्लैमर क्वीन ने भी किया किनारा

'अनुपमा' में नहीं बचा पहले वाला मसाला, वनराज के बाद अब शो की ग्लैमर क्वीन ने भी किया किनारा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 18, 2024 09:55 am IST,  Updated : Sep 18, 2024 09:55 am IST

'अनुपमा' मेकर्स को एक और झटका लगा है। शो के सबसे ज्यादा प्राभावी एक्टर्स अब शो से किनारा कर रहे हैं। ऐसे में शो में अब वो पुरानी वाली बात नहीं रह गई है। वनराज यानी सुधांशु पांडे के बाद अब किसने शो से किनारा किया ये आपको बताते हैं।

Vanraj kavya anupama- India TV Hindi
वनराज और काव्या। Image Source : INSTAGRAM

'अनुपमा' टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है। इसकी टीआरपी हमेशा टॉप पर रहती हैं। इस शो की कहानी और किरदारों की पॉपुलेरिटी इसे एक शानदार शो बनाते हैं। वैसे बीते काफी दिनों में शो से जुड़े कई सितारे शो छोड़ रहे हैं। केदार आशीष के बाद वनराज का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर सुधांशु पांडे ने भी शो छोड़ दिया। उन्होंने इसका ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर किया। लोगों को लगा कि अब शो में पहले वाला स्पाइस नहीं बचा है। इसके कुछ दिनों बाद ही मेकर्स को नया झटका लगा और फैंस का भी दिल टूटा है। अब शो से एक और फेमस चेहरे की विदाई हो रही है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा हैं, जो काव्या का रोल निभाया करती थीं। काव्या का अंदाज लोगों को काफी पसंद था, लेकिन अब वो शो में नजर नहीं आएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो और लंबे पोस्ट के जरिए साझा की हैं। 

मदालसा शर्मा ने लिखा लंबा पोस्ट

मदालसा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'शुक्रिया आप सबका काव्या को अपनाने के लिए और इतना सारा प्यार देने के लिए। मैंने काव्या की यात्रा के हर पल को संजोया है और आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। काव्या हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी, लेकिन जो कुछ भी शुरू होता है उसे एक दिन खत्म होना ही होता है और अब काव्या को अलविदा कहने और नए किरदारों और कहानियों को तलाशने का समय आ गया है। मैं अनुपमा की पूरी टीम को उन खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद देती हूं जो हमने साझा कीं और काव्या बनाने के लिए राजन शाही सर को मेरा विशेष धन्यवाद। हम फिर मिलेंगे एक नए किरदार के साथ।'

यहां देखें पोस्ट

मदालसा शर्मा थी सबसे स्टाइलिश

इस लंबे पोस्ट के साथ मदालसा ने एक प्यारा वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने सफर की झलक दुनिया को दिखाई है। वीडियो में आप काव्या के तेवर, नखड़े और प्यारे मोमेंट्स की झलक देख सकते हैं। वैसे मदालसा शो की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस थीं। उनका किरदार भी ग्लैमर से भरा हुआ था। वो अपने अंदाज और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। टीवी के पर्दे पर छाने से पहले मदालसा साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम थीं। एक्ट्रेस मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे की वाइफ हैं और इसी लिहाज से उनकी बहू हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन