Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa के सामने दो धर्म संकट, काव्या और अंकुश के नाजायज बच्चे मचाएंगे जिंदगी में तांडव

Anupamaa के सामने दो धर्म संकट, काव्या और अंकुश के नाजायज बच्चे मचाएंगे जिंदगी में तांडव

Written By: Jaya Dwivedie Published : Aug 03, 2023 01:11 pm IST, Updated : Aug 03, 2023 01:11 pm IST

'अनुपमा' का आने वाला एपिसोड नाजायज बच्चों के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा। वनराज को जहां काव्या के बच्चे से जुड़ा सच पता चल गया हैं। वहीं अंकश भी अपनी नाजायज औलाद घर ले आएगा, जिस पर बरखा का गुस्सा फूटेगा।

Anupamaa- India TV Hindi
Image Source : DESIGN PHOTO अनुपमा, बरखा, वनराज और काव्या।

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। काव्या की नाजायज औलाद का भी खुलासा हो गया है। वनराज के सामने सच आ गया है। आने वाले एपिसोड में ये भेद परिवार के सामने भी खुलने वाला है। इसके साथ ही अंकुश का नाजायज बेटा भी बवाल मचाता नजर आएगा। 

गुस्से में होगा वनराज

आने वाले एपिसोड की शुरुआत में आप देखेंगे कि काव्या वनराज को खोजते अनुपमा के पास पहुंचेगी। तभी पाखी आ जाएगी और केक काटने के लिए ले जाएगी। सभी वनराज को पूछेंगे, तभी उसकी एंट्री होगी। वनराज गुस्से में होगा और कुछ नहीं बोलेगा। अनुज, बा, बापूजी आने वाले बच्चे को लेकर एक्साइटमेंट दिखाएंगे और आगे की बाते करेंगे। अनुज कहेगा कि सब त्योहार अब कपाड़िया और शाह साथ मिलकर मनाएंगे। अनुज बताएगा कि छोटी के आने से उसकी जिंदगी कितनी अच्छी हो गई। वहीं पारितोष और किंजल भी पाखी को कहेंगे कि ये बातें बोरिंग लग रही होगी, लेकिन जब तुम्हारा बेबी होगा तो समझ आएगा। पाखी एकदम खामोश रह जाएगी। इसी बीच अंकुश की एंट्री होगी। 

अंकुश घर में लाएगा अपना बेटा
अंकुश कहेगा कि मैं देर से आया हूं, लेकिन दुरुस्त आया हूं। वो अपने बच्चे के बारे में बात करेगा और कहेगा कि मुझे मेरे बेटे के बारे में कुछ कहना है। सब शॉक रह जाएंगे। अनुज छोटी को अंदर भेजेगा। अंकुश कहेगा कि वो अपने छोटे बेटे के बारे में बात करना चाहता है। वो कहेगा कि वो बरखा नहीं सिर्फ उसका बच्चा है जिसके बारे में बात करना चाहता है। साथ ही बताएगा कि उसका बच्चा दिल्ली में था, लेकिन अब वो यहां आ गया है, जिसे लेने वो एयरपोर्ट गया था। ये सुनते ही बरखा के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगेंगी। इसी बीच वो अपने बेटे रोमिल को आवाज देकर बुलाएगा, जिसे सब देखते रह जाएंगे। रोमिल किसी से भी सीधे मुंह बात नहीं करेगा। 

बरखा-अंकुश के बीच होगी तगड़ी बहस
बरखा चिलाएगी कि वो इस घर में नहीं रहेगा। अंकुश चिल्लाएगा, लेकिन बरखा उसे चुप करा देगी और कहेगी कि नाजायज औलाद का कोई हक नहीं होता। वो रोमिल को धोखे की निशानी कहेगी। अंकुश कहेगा कि जिसे घर में प्यार नहीं मिलता वो कहीं और बहक ही जाता है। बरखा कहेगी कि वो कभी धोखा नहीं दी। अंकुश भी सवाल उठाने से पीछे नहीं रहेगा और कहेगा कि वो अच्छी पत्नी नहीं है। बरखा को अंकुश खूब खरीखोटी सुनाएगा, तभी वो उसे रसीद के चांटा मारेगी। इसके बाद अंकश भी उसे झापड़ मारने ही वाला होगा की अनुज उसे रोक लेगा। वो बोलेगा कि वो अपने बेटे के साथ रहेगा, जिस पर बरखा बोलेगी कि वो नहीं रह सकता। 

अंकुश बताएगा साथ रखने की वजह
इसके साथ ही बरखा अनुपमा को घसीटेगी और कहेगी कि वो उसका साथ दे। वो रो-रोकर कहेगी कि अंकुश गलत कर रही है। बरखा जोर-जोर से चिल्लाएगी। अंकुश के आगे बरखा भीख मागेगी। अधिक भी अंकुश को उल्टा-सीधा बोलेगा। अंकुश कहेगा कि वो किसी की नहीं सुनेगा। वो कहेगा कि पहले उसका बेटा अपनी मां के साथ रहता था, लेकिन अब वो उसके बेटे की जिम्मेदारी उसे सौंपकर विदेश चली गई है। ऐसे में बेटे को साथ रखना अब उसकी मजबूरी है। वो कहेगा कि वो अपने बेटे को अनाथों वाली जिंदगी नहीं जीने देगा।

अनुज और अनुपमा के सामने खड़े होंगे सवाल
अंकुश, अनुज को कहेगा कि वो फैसला ले कि वो घर में रह सकता है या नहीं। वो कहेगा कि अनुज ने अपनी बेटी के अनुपमा तक छोड़ दिया था। वहीं बरखा लगातार अनुपमा से मदद मांगेगी। अंकुश कहेगा कि इस घर में रहने का हक हो या न हो वो अब बेटे के साथ ही रहेगा। वहीं अनुपमा से बरखा कहेगी कि वो जब वो तो वनराज का नाजायज रिश्ता नहीं बर्दाश्त की और उसे तलाक दे दी। साथ ही सवाल पूछेगी कि अगर वनराज नाजायज बच्चा घर लाता तो क्या करती? बरखा रोएगी और कहेगी कि वो अब नहीं झेल पा रही है। वो कहेगी कि अनपमा अगर ये बच्चा अनुज की नाजायज औलाद होती तो क्या उसे वो घर में रखती?

वनराज देगा बरखा को सलाह
अनुपमा के पास किसी बात का कोई जवाब नहीं होगा। बरखा अनुपमा से पूछेगी कि वो क्या करे अब। इसी बीच वनराज कहेगा कि तुम्हें इस बच्चे को अपनाने की जरूरत नहीं। जब ये बच्चा तुम्हारा नहीं तो इस बच्चे की जिम्मेदारी भी तुम्हारी नहीं। बरखा अनुपमा से सवाल पूछती रहेगी। बा और बरखा भी आपस में भिड़ जाएंगे, तभी बापूजी कहेंगे कि उन्हें और उनके परिवार को जाना होगा। इसी के साथ शाह परविरा चला जाता है। काव्या, अनुपमा को गले लगाकर कहेगी कि उसे लग रहा है कि वनराज को सब पता चल गया है। अनुपमा सिर हिलाकर कहेगी कि हां उसे पता चल गया है। काव्या शॉक हो जाएगी और रोने लगेगी। 

बीच में बोलेगी अनुपमा
इसके बाद बरखा बोलेगी कि उसका किसी ने साथ नहीं दिया, अब वो खुद तय करेगी कि क्या करना है। आगे प्रीकेप में दिखाया जाएगा कि अंकुश कहेगा कि जब वो अधिक को अपना सकता है तो फिर उसके बच्चे को बरखा क्यों नहीं अपना सकती। तभी अनुपमा सब को चुप कराएगी। वहीं शाह हाउस में भी चर्चा होगी, बा कहेगी कि कोई कैसे किसी का बच्चा अपना सकता है। वहीं वनराज-काव्या खड़े सुन रहे होंगे, तभी बा कहेंगी कि अंकुश जैसी हरकत अगर काव्या करेगी तो क्या वनराज अपना लेगा, जिसके जवाब में वनराज कहेगा कि नहीं बा। 

ये भी पढ़ें:  ओएमजी ट्रेलर: क्या बदल गया अक्षय कुमार का किरदार? अब भक्त को बचाने के लिए पहुंचेंगे शिव के गण

 शाहरुख खान की उम्र को लेकर आनंद महिंद्रा ने कही ऐसी बात, जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए एक्टर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement