1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हिला 6 पैक वाला OTT स्टार, नहीं हटा पाया नजर, लगा लिया गले

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हिला 6 पैक वाला OTT स्टार, नहीं हटा पाया नजर, लगा लिया गले

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 19, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Dec 19, 2024 08:30 pm IST

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहते एक्टर्स में से एक हैं। राम कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वो घर-घर में मशहूर हैं। एक्टर ने हाल ही में तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया है और लोग उनसे नजर नहीं हटा पा रहे हैं।

Ram kapoor- India TV Hindi
राम कपूर से मिले ताहा शाह। Image Source : INSTAGRAM

'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक बिजनेसमैन की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इस बिजनेसमैन के रोल में राम कपूर नजर आते थे। शो में भी उनका यही नाम था। उनका किरदार एक मोटा शख्स था, जिसकी शादी में काफी देरी हो गई थी। इसी शो ने राम कपूर को घर-घर में फेमस बना दिया था। राम कपूर इससे पहले 'कसम से' टीवी शो से चर्चा में आए थे। इस शो में भी उनका किरदार कुछ ऐसा ही था, जहां उनकी शादी उनसे आधी उम्र की लड़की से होती है। राम कपूर के फैंस उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए सालों से पसंद करते रहे हैं। उन्हें एक्टर के लुक्स और मोटापे से खासा फर्क नहीं पड़ा। सोशल मीडिया पर भी राम कपूर काफी एक्टिव रहा करते थे, लेकिन बीते तीन-चार महीनों में वो गायब नजर आए। ले दे कर उन्होंने तीन-चार पोस्ट ही किए और उसमें भी उनका चेहरा नहीं दिखा। अब लंबे इंतेजार के बाद उन्होंने न सिर्फ सोशल मीडिया पर वापसी की है, बल्कि वो एक इवेंट में भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए हैं। 

वजन घटाकर सुपरफिट हुए राम कपूर

राम कपूर एक अंतराल के बाद इंस्टाग्राम पर दमदार वापसी किए है, जिसकी शायद ही किसी फैन को उम्मीद रही होगी। उनका मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन हालिया तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिल रहा है। बैक टू बैक एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा किए हैं। ब्लैक टी-शर्ट पहली तस्वीर में पोज देते नजर आ रहे हैं। वो काफी फिट दिख रहे हैं। उनके हैरान करने वाले बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी वापसी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। लंबे ब्रेक के बाद अपने पहले पोस्ट में राम कपूर ने एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें वे काफी दुबले और फिट दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में राम ने लिखा, 'हाय दोस्तों, इंस्टाग्राम से थोड़ी लंबी अनुपस्थिति के लिए क्षमा करें, मैं खुद पर काफी काम कर रहा था ।' वहीं दूसरी तस्वीर भी एक मिरर सेल्फी ही है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। 

यहां देखें पोस्ट

देखता रह गया एक्टर

राम कपूर एक इवेंट में भी शिरकत किए। इस इवेंट में एक्टर के साथ उनकी पत्नी भी स्पॉट की गईं। पैपराजी भी उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरत में पड़ गए। इसी दौरान उन पर नजर पड़ी सुपरफिट एक्टर ताहा शाह बदूशा की जो हाल ही में 'हीरामंडी' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से चर्चा में आए थे। वो राम कपूर को एक टक देखते रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने चेहरे पर हाथ रखकर हैरानी जाहिर की, जिसके बाद राम कपूर ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। ताहा शाह ने उनके पेट की ओर इशारा करते हुए वजन घटाने की तारीफ की और बार-बार उन्हें गले लगाते दिखे। बता दें, ताहा शाह काफी फिट हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'क्या ये राम कपूर है, इसका वजन तो काफी कम हो गया है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये तो काफी फिट हो गए हैं, यकीन ही नहीं होता।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'इन्होंने अपने शरीर से कई शख्स निकाल दिए हैं।' बता दें, 2019 में भी राम कपूर ने फिटनेस जर्नी शुरू की थी। उस दौरान भी उन्होंने काफी वेट कम किया था। फिलहाल इस बार का उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर बार से काफी ज्यादा प्रभावी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन