1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भाबीजी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे को आई एक्स हस्बैंड की याद, पुण्य तिथि पर लिखा इमोशनल नोट- 'तुम मेरे सच्चे प्यार थे'

भाबीजी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे को आई एक्स हस्बैंड की याद, पुण्य तिथि पर लिखा इमोशनल नोट- 'तुम मेरे सच्चे प्यार थे'

 Published : Apr 20, 2026 09:04 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 09:04 am IST

शुभांगी अत्रे ने अपने दिवंगत पूर्व पति पीयूष के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा। 'भाबीजी घर पर है' एक्ट्रेस ने पीयूष को अपना पहला और आखिरी प्यार बताया है।

Shubhangi Atre- India TV Hindi
शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे Image Source : INSTAGRAM/@SHUBHANGIAOFFICIAL

टीवी के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं शुभांगी अत्रे हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने दिवंगत पूर्व पति की पुण्य तिथि की वजह से खबरों में हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को भी बहुत अच्छे से संभालने की कोशिश करती हैं। अपने पहले पति की मौत के बाद से शुभांगी अत्रे अपनी बेटी की अकेले परवरिश कर रही है। इसी बीच, एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक इमोशनल नोट लिखा और उन्हें अपना सच्चा बताया।

तलाक के बाद एक्ट्रेस के पति की हुई मौत

शुभांगी अत्रे ने पीयूष के साथ चल रही अपनी अनबन के कारण उनसे अलग होने का फैसला लिया था, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया। हालांकि, एक्ट्रेस अभी तक अपने पति को भूल नहीं पाई है। पति की मौत के ठीक एक साल बाद शुभांगी ने उन्हें याद किया है और उनके लिए भावुक कर देने वाला नोट लिखा। साथ ही दोनों की साथ में एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

Shubhangi Atre
Image Source : INSTAGRAM/@SHUBHANGIAOFFICIALशुभांगी अत्रे ने एक्स हस्बैंड के लिए लिखा इमोशनल नोट

शुभांगी अत्रे को आई एक्स हस्बैंड की याद

शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों यंग कपल की तरह पोज देते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा, 'पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है... भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारा रिश्ता कभी खत्म नहीं हो पाएगा, तुम्हारी यादें मेरे दिल में हमेशा के लिए बसी हुई हैं। कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है।

अपना सच्चा प्यार बताया

शुभांगी ने पीयूष को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और अपनी बेटी आशी का भी जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है। उन्होंने लिखा, 'तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे... तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे महसूस होती है, जिसे शब्दों में बयान नहीं कर करते हैं। प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे।'

शुभांगी अत्रे के पति की मौत की वजह

पीयूष की मौत साल 2025 में अप्रैल के महीने में लिवर की गंभीर बीमारी के कारण हुई थी और उसके कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और 2022 में अलग हो गए।

ये भी पढे़ं-

'मम्मा' कहने पर भड़कीं श्रुति हासन, पैपराजी को लगाई फटकार, बोलीं- क्या बक रहे हो

MRI के दौरान रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, बताई वजह, शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन