1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: विनर बनने से पहले ही खुली इन 2 कंटेस्टेंट की लॉटरी, हुए मालामाल

Bigg Boss 16: विनर बनने से पहले ही खुली इन 2 कंटेस्टेंट की लॉटरी, हुए मालामाल

 Published : Feb 11, 2023 10:40 am IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:30 am IST

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिल गया है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने बिग बॉस में इस बात का खुलासा किया है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : TWITTER

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 का अंतिम पड़ाव चल रहा है। फैंस इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। कल इस शो का फाइनल है। इस शो में टॉप-5 कंटेस्टेंट शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन रह गए हैं। इसी बीच इन 5 कंटेस्टेंट से दो की लॉटरी पहले ही खुल गई है। बता दें दो कंटेस्टेंट को बड़े शो का ऑफर मिल गया है। 

 Bigg Boss: 5 फाइनलिस्ट के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानिए कब और कहां देखें फिनाले

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट की घोषणा कर दी है। चालिए जानते हैं कि 'बिग बॉस 16' के किस दो कंटेस्टेंट को ये मौका मिलने वाला है। बता दें ये दो कंटेस्टेंट और कोई नहीं अर्चना गौतम और शिव ठाकरे ही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' के पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट घोषित कर दिया गया है। हाल ही में बिग बॉस में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई थी, जहां उन्होंने शिव और अर्चना को ये ऑफर दिया।

Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया ने पति की खोली सारी पोल, वीडियो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें रोहित शेट्टी ने दमदार अंदाज में एंट्री ली थी। रोहित शेट्टी ने घर के अंदर आते ही किक मारकर कांच तोड़ा था, जिसे देखकर प्रियंका दंग रह गई थी। वीडियो में रोहित शेट्टी बोल रहे थे कि 'कहते हैं ना कि न होने से अच्छा है कि देर हो जाए। जितना अंधेरा इस वक्त कैमरा गली में है ना, इससे ज्यादा अंधेरा कंटेस्टेंट्स की आंखों के सामने आने वाला है जब मैं और आप मिलकर इन्हें खतरों का सामना करवाएंगे।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन