1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 18 से अब इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, गुस्सा बना मुसीबत, 10 घरवालों ने मिलकर कर दिया बाहर

बिग बॉस 18 से अब इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, गुस्सा बना मुसीबत, 10 घरवालों ने मिलकर कर दिया बाहर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 16, 2024 08:16 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 10:44 am IST

बिग बॉस 18 को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और पहले ही एपिसोड से बिग बॉस हाउस में हलचल मची हुई है। इस बीच शो से एक एविक्शन भी हो गया है। 10 घरवालों ने मिलकर एक सदस्य को घर से बेघर कर दिया है। चलिए बताते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
अविनाश मिश्रा-चुम दरांग में छिड़ी जंग Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18  में इस बार दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है, जो उन्होंने इस सीजन में अब तक नहीं देखा होगा। बिग बॉस में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। दूसरी तरफ राशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक अजीब-गरीब टास्क दे दिया है। घरवालों को राशन के लिए या तो किन्हीं दो सदस्यों को जेल में डालना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद घर में जैसे उथल-पुधल मच गई। एक टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और चुम दरांग आपस में भिड़ गए। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा को घर से बेघर कर दिया।

बिग बॉस का नया टास्क

बिग बॉस की अपडेट देने वाले X अकाउंट बिग बॉस तक ने बुधवार के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ लिविंग एरिया में बैठे देखा जा सकता है। इस बीच बिग बॉस कहते हैं- 'अगर आप घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और घर का भविष्य अच्छा हो तो फिर इसके लिए आप लोगों को अभी के अभी किन्हीं दो सदस्यों को जेल में बंद करना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा।'

क्यों भड़के अविनाश?

ये सुनते ही अविनाश तमाम घरवालों से भिड़ जाते हैं। वह कैप्टन अरफीन खान से बहस करने लगते हैं और इसके बाद चुम दरांग से भी अविनाश का झगड़ा हो जाता है। अविनाश जेल में जाने के लिए अपना नाम सुनकर भड़क जाते हैं और अरफीन से कहते हैं- 'हम तो चाहते हैं कि अविनाश जेल में जाए, कृप्या मेरे साथ मत उलझो। समझ में आई। किसी में दम नहीं है अकेले बोलने का, मैं बोलता हूं तब सब निकल के आते हैं बाहर।'

चुम ने किया अपशब्दों का इस्तेमाल

इसी बीच चुम अरफीन को चुप कराने की कोशिश करती हैं। इस पर अविनाश उन्हें बीच में ना पड़ने को कहते हैं, इसी बीच चुम कुछ ऐसा कह देती हैं जिस पर अविनाश भड़क जाते हैं। अविनाश का गुस्सा देखकर घरवाले उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। अविनाश का रौद्र रूप देखकर रजत दलाल कहते हैं- 'हमने जो रास्ता नहीं चुना था, जो सही नहीं था, लेकिन अविनाश का ये विहेबियर देखने के बाद लगता है कि वही रास्ता चुनना जायज है। हमारे पास 10 वोट हैं, जो उनके एलिमिनेशन के फेवर में हैं।'

अविनाश हुए एविक्ट?

इसके बाद बिग बॉस अपना फैसला सुनाते हैं और अविनाश मिश्रा को घर से बेघर कर देते हैं। हालांकि, अब देखना ये होगा कि अविनाश सच में घर से बेघर हो गए हैं या फिर उन्हें कोई सीक्रेट टास्क दिया जाएगा। ये सुनते ही अविनाश की दोस्त ईशा और ऐलिस को झटका लगता है। बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन