1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 19: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के उड़ेंगे होश! मेकर्स ने पलटी बाजी, क्या नए ट्विस्ट से घर में मचेगा हंगामा

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के उड़ेंगे होश! मेकर्स ने पलटी बाजी, क्या नए ट्विस्ट से घर में मचेगा हंगामा

 Published : Nov 23, 2025 08:09 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 08:09 pm IST

कुनिका सदानंद 'बिग बॉस 19' से बाहर हो गई हैं। अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि घर में बचे आठों कंटेस्टेंट अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेशन में आ गए हैं। ऐसे में फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

bigg boss 19- India TV Hindi
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 19' अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही हफ्ते दूर है। अगस्त में शुरू हुए इस रियलिटी शो के दिसंबर 2025 में खत्म होने की उम्मीद है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से पहले खबर है कि सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद शो से बाहर हो गई हैं। उनके बाहर होने की अफवाह के बाद अब एक और नॉमिनेशन प्रोसेस के बारे में खुलासा हुआ। सोशल मीडिया बज के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 19 के बाकी आठ कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने की अफवाह है।

क्या बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए?

अगर सोशल मीडिया बज की मानें तो गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर के नॉमिनेट होने की खबर है। 'बिग बॉस 19' के फैन क्लब के एक ट्वीट में लिखा था, 'इस हफ्ते के लिए सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं!! बिगबॉस19।'

शहबाज की सलमान खान ने लगाई क्लास

वैसे बिग बॉस 19 के मेकर्स ने अभी तक अगले हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, जिन्हें पता नहीं उन्हें बता दें कि लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने शहबाज को यह कहने के लिए डांटा कि मालती शो में अमाल से चिपकी रहती है। इसके अलावा, बॉलीवुड सुपरस्टार ने कुनिका को मालती को 'लेस्बियन' कहने के लिए डांटा।

आने वाले बिग बॉस 19 एपिसोड में क्या होगा?

शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में एकता कपूर का स्पेशल अपीयरेंस है। वह वीकेंड का वार में सलमान के साथ शामिल हुईं और सभी को सरप्राइज करते हुए एकता ने तान्या और अमाल को एक प्रोजेक्ट ऑफर किया। एकता के ऑफर देने के बाद, तान्या ने प्रोड्यूसर को धन्यवाद देते हुए कहा, 'यह एक सपना सच होने जैसा है, मैडम। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।' एकता के अलावा, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपनी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को प्रमोट करने के लिए शो पर आएंगे। विभु पुरी के डायरेक्शन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा 28 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। यह धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' से क्लैश होगी।

ये भी पढे़ं-

 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ही नहीं, इस हफ्ते ओटीटी पर इन फिल्मों-सीरीज का भी होगा धमाका

 '120 बहादुर' या 'मस्ती 4' किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी? तीन दिन में किया इतना कलेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन