Bigg Boss-19: 'आज शुरू होगा डेमोक्रेसी का ऐसा खेल, कि सत्ता और कुर्सी का हिल जाएगा तालमेल', इस धांसू टैगलाइन के साथ बिग बॉस-19 आज अपने धमाकेदार ग्रांडप्रीमियर के साथ वापस लौट रहा है। करीब 4 महीने तक चलने वाले इस रियालिटी शो में रविवार यानी 24 अगस्त को सलमान खान खुद कंटेस्टेंट्स का घर में स्वागत करने वाले हैं। चंद घंटों के इंतजार के बाद ही ये बिग बॉस-19 कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर 9 बजे से प्रीमियर होने लगेगा। इससे पहले हम आपको बताते हैं अब तक के संभावित और रूमर्ड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जिनके नाम सुर्खियों में हैं।