1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 19: मालती को जिताने के लिए दीपक चाहर ने झोंकी ताकत, इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मिला सपोर्ट

बिग बॉस 19: मालती को जिताने के लिए दीपक चाहर ने झोंकी ताकत, इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मिला सपोर्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 26, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:12 pm IST

बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शुरुआत में उनकी पर्सनैलिटी काफी उभर कर सामने आई थी। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में वह वोटिंग ट्रेंड में हमेशा बॉटम 2 या 3 में होती हैं। इस बीच मालती के भाई और क्रिकेटर दीपक चाहर ने उन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Malti Chahar- India TV Hindi
मालती चाहर और दीपक चाहर। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY

बिग बॉस 19 में आए दिन उठा-पटक देखने को मिलती है। हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क में गौरव खन्ना ने टिकट जीतकर फिनाले में अपनी जगह बना ली है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के लिए हर कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगा रहा है। वोटिंग ट्रेंड में भी गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन, इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में बिग बॉस का पूरा वोटिंग ट्रेंड बदलने वाला है। दरअसल, बिग बॉस 19 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर, जो क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं उन्हें बाहर इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में मालती गेम में आगे निकलती नजर आ सकती हैं।

दीपक चाहर की बहन हैं मालती चाहर

बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं मालती चाहर, क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और राहुल चाहर की चचेरी बहन हैं। दीपक और राहुल बाहर खुलकर मालती को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें फाइनल में पहुंचाने के लिए लगातार उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और अब मालती को फाइनल्स तक पहुंचाने की कोशिश में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भी अपने साथ शामिल कर लिया है। कई बड़े खिलाड़ी मालती का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

मालती के सपोर्ट में आगे आए ये खिलाड़ी

मालती चाहर शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। उनका सीधे-सीधे बेबाक अंदाज में बात कहना, शुरू से ही लोगों को पसंद आ रहा है। एल्विश यादव ने भी मालती को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया था और अब टीम इंडिया के खिलाड़ी भी उन्हें लेकर अपना समर्थन दिखा रहे हैं। युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, नमन धीर, खलील अहमद, वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई जैसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मालती को लेकर अपना समर्थन दिखाया है।

टिकट टू फिनाले टास्क में ट्विस्ट

लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, टिकट टू फिनाले टास्क में भी एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा। टास्क के पहले ही बिग बॉस घरवालों को याद दिलाते हैं कि मालती चाहर और शहबाज बदेशा को छोड़कर बाकि के सभी कंटेस्टेंट घर में 13 हफ्ते से अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसके बाद बिग बॉस आगे ऐलान करते हैं कि घरवाले वाइल्डकार्ड्स का भाग्य तय करेंगे और ये फैसला लेंगे कि उन्हें टिकट टू फिनाले टास्क में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं। आखिरकार 4-2 के बहुमत से फैसला वाइल्डकार्ड्स के पक्ष में गया।

ये भी पढ़ेंः ब्रिटेन के शाही घराने से है धर्मेंद्र की बड़ी बहू का कनेक्शन, इस राजपरिवार की बेटी हैं पूजा, करती हैं ये काम

IPS अधिकारी पर बनी फिल्म, जिसे देखते ही खरीदार ने मारी ठोकर, उसी ने एक्टर को दिलाया करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन