1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. महज 4 साल चली शादी और हो गया तलाक, अब 3 साल से चल रहा छीछालेदर, टीवी एक्ट्रेस के लिए प्यार ही बन गया सिरदर्द

महज 4 साल चली शादी और हो गया तलाक, अब 3 साल से चल रहा छीछालेदर, टीवी एक्ट्रेस के लिए प्यार ही बन गया सिरदर्द

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 12, 2025 11:04 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 11:04 am IST

कभी टीवी की दुनिया के मशहूर कपल रहे राजीव सेन और चारू असोपा बीते 3 साल से बुरी तरह झगड़ रहे हैं। अक्सर ही दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं।

Rajeev Sen And Charu Asopa- India TV Hindi
राजीव सेन और चारू असोपा Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी दुनिया में प्यार, इजहार और तकरार की कहानियां कोई नई बात नहीं हैं। कब किसे किससे प्यार हो जाए और कब किसका प्यार हवा होकर नफरत में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। टीवी की दुनिया का एक ऐसा ही कपल है जिसका प्यार परवान चढ़ा तो बड़ी धूमधाम से शादी रचा ली। इतना ही नहीं भारत से लेकर विदेशों में हनीमून और सोशल मीडिया पर खूब प्यार दुहाई दी गई। लेकिन चंद सालों में ही ये प्यार धुआं हो गया। महज 4 साल की शादी के बाद लिया तलाक और अब दोनों के बीच बीते 3 साल से जमकर छीछालेदर मचा है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और अब तक नोबत यहां तक आ गई है कि कोर्ट जाने की भी धमकियां मिल रही हैं। हम बात कर रहे हैं कभी टीवी की दुनिया की पॉपुलर जोड़ी रही चारू असोपा और राजीव सेन की। 

Charu Asopa
Image Source : INSTAGRAMचारू असोपा और राजीव सेन

फिल्मी शादी समारोह में जमा था रंग

राजीव सेन और चारू असोपा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों की दोस्ती हुई और दोनों बात करने लगे। कुछ समय बात करने और मिलने के बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों कुछ समय तक डेट करते रहे और बाद में दोनों ने साल 2019 में शादी रचा ली। शादी भी बड़े ही फिल्मी अंदाज में हुई और दोनों के घरवालों ने खूब धूम मचाई। राजीव सेन की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी इस शादी में अपने डांस से समां बांधा था। यहां दोनों के घरवालों ने जमकर जश्न मनाया और खूब मौज उड़ाई। 

शादी के बाद सोशल मीडिया पर दिखा प्यार

राजीव सेन और चारू असोपा की शादी के बाद दोनों विदेशों में हनीमून मनाते रहे। इसकी तस्वीरें भी खूब सोशल मीडिया पर पोस्ट हुईं और दोनों ने खूब प्यार के कैप्शन लिखे। दोनों की इस जोड़ी को फैन्स ने भी प्यार दिया और खूब तारीफ की। चारू और राजीव की इन तस्वीरों में दोनों के बीच काफी ग्लैमरस अंदाज भी दिखा। शादी के कुछ दिनों बाद ही चारू प्रेग्नेंट हो गईं और बेटी जियाना को जन्म दिया। 

शादी के 4 साल बाद ही प्यार की निकली हवा

हालांकि दोनों की शादी महज 4 साल ही टिक पाई और दोनों ने 2023 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद राजीव और चारू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और दोनों ने एक दूसरे पर खूब हमला बोला। बीते करीब 3 साल में दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं राजीव ने चारू को इंट्यूटिव वूमन तक करार दिया और उनके फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए। अब बीते 3 साल से चल रही ये जुबानी जंग कानूनी लड़ाई में बदल सकती है। चारू के बीते एक ब्लॉग को लेकर राजीव का गुस्सा भड़क गया और कानूनी रास्ता अपनाने की भी धमकी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन