सुष्मिता सेन की ही तरह उनके भाई राजीव सेन की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। राजीव सेन का उनकी एक्स वाइफ चारू असोपा के साथ बनता-बिगड़ता रिश्ता ज्यादातर लोगों की समझ के बाहर है। एक तरफ जहां आए दिन दोनों को एक-दूसरे पर आरोप की बौछार करते देखा जाता है तो वहीं दूसरे दिन दोनों के बीच अच्छी इक्वेशन देखकर लोगो हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। हाल ही में राजीव अपने परिवार के साथ चारू के बीकानेर स्थित नए घर घरौंदा पहुंचे, जहां चारू ने उनका भव्य स्वागत किया और ये देखकर नेटिजंस हैरन हैं।
चारू के घर पहुंचे राजीव
चारू ने हाल ही में अपना लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में राजीव अपनी मां के साथ बेटी जियाना से मिलने बीकानेर पहुंचे, जहां चारू ने राजीव और उनकी मां का भव्य स्वागत किया। राजीव के स्वागत के लिए चारू ने अपने घर को फूलों से सजाया था। उनका ये डेकोरेशन राजीव और उनकी मां को बेहद पसंद आया। जब राजीव घर पहुंचे तो चारू ने टीका लगाकर उनका अपने घर में स्वागत किया। यही नहीं, राजीव सेन भी चारू पर फूल बरसाते नजर आए।
एक-दूसरे पर लगाए आरोप
चारू असोपा और राजीव सेन को साथ देखकर इनके फैंस फिर कन्फ्यूज हो गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों ही राजीव और चारू एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते दिखे थे। राजीव ने चारू पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बेटी जियाना से दूर रखती हैं। इसके अलावा वह चारू पर अफेयर के भी आरोप लगा चुके हैं। लेकिन, चारू ने राजीव के इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि राजीव जब चाहें बेटी जियाना से मिलने के लिए बीकानेर आ सकते हैं।
बिजनेसवुमन बन चुकी हैं चारू
चारू यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं और यूट्यूब व्लॉग बनाती हैं। चारू ही नहीं, राजीव सेन भी यूट्यूब पर व्लॉग बनाते हैं। चारू यूट्यूब व्लॉग बनाने के साथ ही बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। उन्होंने अपना साड़ियों और सूट का बिजनेस शुरू किया है, जिसके बारे में वह अक्सर बात करती नजर आ जाती हैं। बता दें, चारू असोपा और राजीव सेन ने 2019 में धूमधाम से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया और फिर 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। लेकिन, तलाक के बाद भी दोनों के बीच की खिटपिट कम नहीं हुई है। कभी दोनों साथ में फैमिली टाइम इंजॉय करने नजर आते हैं तो कभी एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार करते और यही इनके फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है।