1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हुआ ऐसा हाल, अब शो में कभी नहीं दिखेंगी एक्ट्रेस

फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हुआ ऐसा हाल, अब शो में कभी नहीं दिखेंगी एक्ट्रेस

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 18, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 06:39 pm IST

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खराब हालत की वजह भी इस वीडियो में बयां की है। फिलहाल अब एक्ट्रेस शो में नजर नहीं आएंगी।

Dipika Kakar- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़। Image Source : INSTAGRAM

दीपिका कक्कड़ ने चार साल के अंतराल के बाद कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से छोटे पर्दे पर वापसी की थी। उन्हें लोगों का काफी प्यार मिला और उनके चाहने वाले उन्हें टीवी पर दोबारा देखकर काफी खुश थे। वैसे उनकी ये नई शुरुआत सफल नहीं रही। एक्ट्रेस का ये नया सफर काफी छोटा रहा। उन्हें अपने कंधे की चोट के कारण शो छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। होली के हालिया एपिसोड में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अब 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' का हिस्सा नहीं होंगी, जिससे प्रतियोगी और जज हैरान रह गए।

दीपिका ने बताया हाल

एपिसोड की शुरुआत में फराह खान ने दीपिका को होली के कपड़े के बजाय आर्म स्लिंग पहने हुए देखा और उनसे इसका कारण पूछा। अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने कहा, 'वापस शुरुआती स्थिति में। अभी तो थोड़ा ज्यादा बुरा हुआ है।' उन्होंने खुलासा किया कि उनके बाएं कंधे में अकड़न बढ़ती जा रही थी, जिससे उनकी पीठ में भी तकलीफ बढ़ रही थी।

यहां देखें वीडियो

सवाल का दिया एक्ट्रेस ने जवाब

चिंतित रणवीर बरार ने पूछा, 'तो, खाना कैसे पकाएंगी आप?' आंखों में आंसू और भारी मन के साथ दीपिका ने भावुक लहजे में कहा, 'पका नहीं पाऊंगी।' बाद में दीपिका ने फराह खान के साथ मिलकर अपने संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे जब दो हफ्ते पहले पहली बार चोट लगी थी तो डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी। जब चोट फिर से बढ़ गई तो उन्होंने चार दिन आराम किया, लेकिन फिर से ठीक होने की उम्मीद में शो में वापस आ गईं। हालांकि एक बार फिर से एक्शन में आने के बाद उन्हें लगातार खुद को यह याद दिलाना असंभव लगा कि उन्हें अपने बाएं कंधे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर ने दी सलाह

उन्होंने आगे कहा, 'कल तो डॉक्टर से बहुत ज्यादा डांट पड़ी।' उन्होंने कहा, 'अब ऐसा नहीं हो सकता।' आगे अपना आभार व्यक्त करते हुए दीपिका ने मुस्कान के साथ कहा, 'धन्यवाद, आप सबने मुझे सहानुभूतिपूर्वक समर्थन दिया है।' कथित तौर पर 'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी शिव ठाकरे दीपिका की जगह लेने और वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन