1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सर्जरी के बाद भोलेनाथ की शरण में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ की पूजा अर्चना

सर्जरी के बाद भोलेनाथ की शरण में पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ की पूजा अर्चना

 Published : May 14, 2024 04:29 pm IST,  Updated : May 14, 2024 04:29 pm IST

दिव्यांका त्रिपाठी का बीते दिनों हाथ टूट गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। वहीं सर्जरी के बाद हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ मंदिर पंहुची और शिव जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

divyanka tripathi- India TV Hindi
भोलेनाथ की शरण में दिव्यांका Image Source : X

'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भले ही इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिन दिव्यांका त्रिपाठी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर दिव्यांका अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से खबरों में हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति के साथ भगवान शिव की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। 

भोलेनाथ की शरण में दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह नेवी ब्लू सूट में नजर आ रही हैं, जबकि विवेक ने सफेद टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने दिख रहे हैं। इस दौरान कपल को भगवान शिव और देवी दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में कपल मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल दिख रही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है- 'ओम नमः शिवाय... ओम दुर्गाय नमः... श्री गणेशाय नम. हम अपने चाहने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं, आप हमारी प्रार्थनाओं का एक अभिन्न हिस्सा हो।'

दिव्यांका-विवेक की पहली मुलाकात

बता दे कि,  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के मुलाकात टीवी शो ‘ये मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। जहां पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई।इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए एक अहम कदम उठाया था और शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था।  दोनों ने भोपाल में बड़े ही धूमधाम से शादी की। दिव्यांका भोपाल की रहने वाली है ऐसे में विवेक चंडीगढ़ से बारात लेकर भोपाल आए। दिव्यांका और विवेक की शादी हिंदू रीति-रिवाज हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन