1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या राखी सावंत-रितेश की शादी है फेक? ट्वीट वायरल होने पर यूजर कर रहे हैं सवाल

क्या राखी सावंत-रितेश की शादी है फेक? ट्वीट वायरल होने पर यूजर कर रहे हैं सवाल

 Published : Dec 11, 2021 02:20 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 02:56 pm IST

बिग बॉस के घर के कंटेस्टेंट राखी सावंत और उनके पति रितेश की शादी को लेकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं।

Rakhi Sawant - India TV Hindi
क्या राखी सावंत-रितेश की शादी है फेक? ट्वीट वायरल होने पर यूजर कर रहे हैं सवाल Image Source : TWITTER/@IAMREALRITESH

Highlights

  • ऐसी अटकलें हैं बिग बॉस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए रितेश को राखी के पति के रूप वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।
  • वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सलमान ने मजाक में राखी से पूछा कि क्या उन्होंने रितेश को शो के लिए हायर किया है!

राखी सावंत की रितेश से शादी को लेकर बना सस्पेंस कभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ने बिग बॉस 15 के घर में पति-पत्नी के रूप में एंट्री की हैं। दर्शक इस जोड़े से लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या वे शो की टीआरपी के लिए अपने रिलेशनशिप को छिपा रही हैं। इन अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर कथित तौर पर रितेश की पहली पत्नी और बेटे के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

रितेश सिंह नाम के एक ट्विटर हैंडल ने राखी के पति की पहली शादी की एक तस्वीर पोस्ट की। एक अन्य फोटो में रितेश को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पोज देते देखा जा सकता है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, "इसके लिए दोस्तों सॉरी! लेकिन मेकर्स ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा है, मैंने अपने करियर और भविष्य के लिए ऐसा किया है। तो कृपया मेरे लिए नफरत न फैलाएं। मैं साधारण आदमी हूं। बिग बॉस चल रही इस तरह की परिस्थितियों के लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं। सभी बिग बॉस 15 फैंस क्षमा करें। मैं एक्सपोज हो गया हूं।"

चूंकि रितेश घर के अंदर हैं और बाहरी दुनिया तक उनकी पहुंच नहीं है, इसलिए इस ट्विटर हैंडल की सच्चाई अस्पष्ट और रहस्यपूर्ण बनी हुई है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले, अफवाह फैली थी कि रितेश, राखी के नकली पति हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिग बॉस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए उन्हें राखी के पति के रूप वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान, सलमान ने मजाक में राखी से पूछा कि क्या उन्होंने रितेश को शो के लिए हायर किया है!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन