1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कभी कर्ज में डूबा था एक्टर, आज तीन बेटियों का पिता है करोड़ों का मालिक, टीवी का खूंखार विलेन बन कमाई शोहरत

कभी कर्ज में डूबा था एक्टर, आज तीन बेटियों का पिता है करोड़ों का मालिक, टीवी का खूंखार विलेन बन कमाई शोहरत

 Published : May 02, 2026 04:41 pm IST,  Updated : May 02, 2026 04:41 pm IST

एकता कपूर के टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करणवीर बोहरा ने कई फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन पहचान दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव में विराज डोबरियाल के रूप में मिली। आज यह टीवी एक्टर अपनी पत्नी और तीन बेटियों संग लग्जरी जिंदगी जी रहा है।

KARANVIR BOHRA- India TV Hindi
करणवीर बोहरा Image Source : INSTAGRAM/@KARANVIRBOHRA

एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाला यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि करणवीर बोहरा है, जिन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2007 में अपना नाम बदलकर मनोज से करणवीर रख लिया और आज उन्हें इसी नाम से पहचाना जाता है। इन दिनों वह माइक्रो ड्रामा शो 'डील तो पागल है' को लेकर खूब चर्चा में है, जो बुलेट ऐप पर स्ट्रीम हो चुका है। एक्टर भले ही काफी समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में हमेशा रहे हैं। इसी बीच, करणवीर ने बताया कि कैसे उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।

एक्टर ने ऐसे तय किया था फर्श से अर्श तक का सफर

आज तक डॉट इन संग बातचीत करते हुए करणवीर ने कहा, 'उतार-चढ़ाव सबकी जिंदगी में आते हैं, लेकिन मायूस होने से हल नहीं मिलता है। मैंने लॉकअप शो के दौरान बताया था कि मैं कर्ज में डूबा था और काम नहीं मिल रहा था, लेकिन आज मेरे पास बहुत काम है और अच्छा पैसा कमा रहा हूं। बच्चन साहब ने भी मुश्किल वक्त देखा है। ऐसे में हमें भी बस डटे रहना चाहिए। आपको अपना लक्ष्य नहीं भूलना है... बुरा समय निकल जाता है और अच्छा वक्त दस्तक देता है।'

कोरोना के दौरान खोया बच्चा

करणवीर बोहरा तीन बेटियों- बेला, विएना और जिया के पिता हैं। उनकी शादी मॉडल और VJ टीजे सिद्धू से हुई है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक पिता के तौर पर अपने अनुभव शेयर करते रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि करणवीर अपना एक बच्चा खो चुके हैं। जी हां, लॉकअप शो के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि तीसरी बेटी जिया से पहले उनकी पत्नी का मिसकैरेज हुआ था। करणवीर ने बताया कि यह घटना कोविड-19 के दौरान हुई थी और वह उस दर्द को कभी भूल नहीं पाएंगे।

शाहरुख खान का फैन है ये टीवी एक्टर

अपने हर इंटरव्यू में करणवीर बोहरा ने बताया है कि वह शाहरुख खान को बहुत पसंद करते हैं और उनकी तरह काम करना चाहते हैं। दरअसल, करणवीर ने अपनी फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' के लिए शाहरुख की फिल्म 'डर' से प्रेरणा ली थी और वे शाहरुख के बड़े प्रशंसक भी हैं। बता दें कि करणवीर बोहरा ने 'डील तो पागल है' में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण भी किया है। शो में गीता चौधरी, इशिका मखीजा भी अहम रोल में हैं।

विलेन बन हुआ मशहूर

करणवीर बोहरा भारतीय टेलीविजन पर खलनायक की भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर हैं। 'दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव?' में उन्हें एक जालिम पति विराज डोबरियाल का किरदार निभाकर शोहरत मिली। उन्हें 'नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के लिए 12वां इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें-

अपने ही बने दुश्मन! 'अनुपमा' के चरित्र पर पाखी और तोषू ने उठाए सवाल, सास लीला ने पूछा- 'ये नया चक्कर क्या है?'

TV TRP: तुलसी के पोते रियो के आते ही फिर नंबर वन बना 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', 'अनुपमा' को लगा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन