अपने चुलबुले अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वो मौत से पहले व्रत रहने की वजह से भूखी थीं और उन्होंने एंटी एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गई थीं। बेहोशी की हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल में पांच डॉक्टर्स की टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया और बाद में उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया। 28 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हाल ही में 2 जुलाई को शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पिता सतीश जरीवाला की बेहद व्यथा भरी स्थिति देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सतीश बार-बार आंखों से आंसू पोंछ रहे हैं और भावुक हो उठे हैं। वहीं पराग त्यागी, जो खुद पत्नी के निधन से टूट चुके हैं, प्रेयर मीट के दौरान काफी हिम्मत दिखाते हुए नजर आए। उनकी भी आंखें बरी बुई थीं, लेकिन वो अपने ससुर का सहारा बने और उन्हें हिमम्त देते नजर आए। वे अपनी ससुर और शेफाली के पिता को प्यार से सहलाते हुए उन्हें सांत्वना दे रहे थे। इस भावुक वीडियो को ममाराजी नामक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है, जिसने फैंस के दिल को छू लिया है।
वीडियो बेहद इमोशन है और इसके देखने के बाद किसी की भी आंखें भर आएंगी। इस वीडियो में पराग का शेफाली के पिता के लिए प्यार देखने को मिला और जाहिर हुआ कि वो उनके कितने करीब थे। शेफाली जरीवाला की शादी की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली शादी हरमीत सिंह (मीट ब्रदर्स) से की थी, जिसमें उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। लेकिन उनकी दूसरी शादी पराग त्यागी से हुई, जहां उन्हें सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि सम्मान भी मिला। पराग ने शेफाली के परिवार का सहारा बनकर उनकी इमेज को और मजबूत किया है। फैंस ने भी इस बात की सराहना की है कि पराग ने शेफाली के पिता को संभाला और परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'शेफाली ने अपने लिए बहुत अच्छा साथी चुना था, पराग बहुत अच्छे इंसान हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'जिस तरह पराग परिवार के लिए खड़े हैं, भगवान उन्हें और ताकत दे।' एक तीसरे यूजर ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पराग सबको समझते हैं और परिवार के लिए हमेशा खड़े हैं। शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी अगस्त 2014 में हुई थी। इस दुखद घड़ी में पराग का मजबूत रहना और परिवार को संभालना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। उनके हिम्मत और सहारे ने फैंस के दिलों में एक अलग सम्मान बना लिया है।
संपादक की पसंद