1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर रो पड़े पराग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर रो पड़े पराग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 29, 2025 06:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 06:45 pm IST

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्थि विसर्जन के दौरान फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। 29 जून को शेफाली की अस्थियां विसर्जित की गईं।

Shefali Jariwala- India TV Hindi
पराग ने शेफाली की अस्थियों को किया विसर्जित Image Source : INSTAGRAM

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वाले सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार 29 जून, शनिवार शाम को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उनके पति पराग त्यागी का रोते हुए एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें पराग को शेफाली की अस्थियां विसर्जित करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह अस्थि विसर्जन के पहले शेफाली जरीवाला की अस्थियां सीने से लगाए दिखाई दिए। वहीं, उनके साथ ससुरजी भी हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में वह उन अस्थियों को समंदर में प्रवाहित दिखाते दिखाई दिए।

शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हुआ बुरा हाल

वीडियो में पराग त्यागी को शेफाली की अस्थियों को अपने हाथों में थामे हुए ओशिवारा श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वह नम आंखों से अस्थि कलश को अपने सीने से लगाकर रोते हुए नजर आए। उसके आस-पास मौजूद परिवार के सदस्य इस गहरे दर्दनाक क्षण में उसे भावनात्मक सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की जांच अभी चल रही है। कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, इस बीच अंबोली पुलिस स्टेशन से जुड़े सूत्रों ने उनकी मौत से जुड़े मामले में कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि शेफाली जरीवाला पिछले करीब 8 सालों से एंटी-एजिंग दवाएं और इंजेक्शन ले रही थीं।

'बिग बॉस 13' में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उनकी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।

पराग त्यागी के दुख में शामिल हुए सितारे

शेफाली जरीवाला की तबीयत 27 जून की देर रात खराब हो गई थी। उन्हें उनके पति पराग त्यागी समेत तीन लोगों ने अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। शेफाली के अंतिम संस्कार में हिंदुस्तानी भाऊ, पारस छाबड़ा, संभावना सेठ, शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन