1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बम फोड़ दूंगी...', धर्म बदलकर मुस्लिम एक्टर से शादी करने को कह रहा था शख्स, एक जवाब से एक्ट्रेस ने की बोलती बंद

'बम फोड़ दूंगी...', धर्म बदलकर मुस्लिम एक्टर से शादी करने को कह रहा था शख्स, एक जवाब से एक्ट्रेस ने की बोलती बंद

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 24, 2024 06:03 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 06:03 pm IST

पवित्रा पुनिया का हाल में ही ऐजाज खान से ब्रेकअप हुआ है। एक्ट्रेस ने इस बात को सार्वजनिक कर दिया है। अब एक्ट्रेस को एक शख्स ने अटपटी हिदायत दी है जो एक्ट्रेस को रास नहीं आई है और अब उन्होंने अपने एक जवाब से स्नातन का पाठ पढ़ाने की बात कह दी है।

Pavitra Punia, Eijaz Khan- India TV Hindi
पवित्र पुनिया और ऐजाज खान। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 14' फेम टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पवित्रा पुनिया अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अभिनेता ऐजाज खान से ब्रेकअप के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। लंबे रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने अलगाव को लेकर लगातार बात भी कर रही हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं और इस बार उनके बारे में बातें उनके एक जवाब को लेकर हो रही है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नेटिजन को दिया है। एक्ट्रेस ने नेटिजन बुरी तरह लताड़ लगाई है। एक्ट्रेस इस कदर क्यों भड़क गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर सरेआम क्या-क्या कहा ये आपको बताते हैं। 

क्या था नेटिजन का कहना

नेटिजन ने पवित्रा पुनिया से इस्लाम धर्म अपनाने और अपने पूर्व प्रेमी अभिनेता एजाज खान के साथ फिर से जुड़ने के लिए कहा। वैसे अफवाहें हैं कि धार्मिक मतभेदों के कारण दोनों अलग हो गए। फिलहाल इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने पहले ही साफ कर दिया कि ये सारे दावे बकवास हैं। साथ ही कहा कि एजाज नार्सिसिस्ट हैं। सोमवार शाम को पवित्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जो एजाज के एक प्रशंसक ने अभिनेत्री के मंदिर जाने के वीडियो पर उनके लिए लिखा था। नोट में प्रशंसक ने अभिनेत्री से इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा क्योंकि एजाज उनसे इसके बिना शादी नहीं कर सकते। इस नोट में लिखा गया, 'बहन पवित्रा, मेरी सलाह है कि आप शैतानी मूर्ति पूजा करना बंद कर दें। यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि आपने हमारे भाई एजाज से शादी नहीं की, देखिए जब तक आप धर्म परिवर्तन नहीं करतीं, तब तक वह आपसे शादी नहीं कर सकता, यह इस्लाम के नियम हैं। इसलिए अब मैं आपको इस्लाम में आमंत्रित करता हूं।'

पवित्रा ने लगाई लताड़

इंस्टाग्राम यूजर ने आगे लिखा, 'हर कोई जानता है कि यहां तक ​​कि बॉलीवुड सेलेब्स भी जानते हैं कि इस्लाम सत्य है। उनके घरों में भी कुरान की आयतें हैं। मेरी सलाह है कि नीचे दिए गए लिंक पर अनुवादित कुरान को पढ़ना शुरू करें। हम अदृश्य अल्लाह पर विश्वास करते हैं, सृष्टि के विपरीत, मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए अंतिम पैगम्बर पय मुहम्मद को भेजा। इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है। अकेले अमेरिका में प्रति वर्ष 25 हजार लोग इस्लाम को मानते हैं। पश्चिम में 75% धर्म परिवर्तन करने वाले लोग महिलाएं हैं।' यह बात पवित्रा को रास नहीं आई है, जिसके बाद पवित्रा ने नेटिजन को खूब लताड़ लगाई। उन्होंने लिथा, 'बम पिछवाड़े में ही फोड़ूंगी तेरे बेटा, सिखा मत वरना "सनातन धर्म" क्या है अच्छे से समझने के लिए बहुत समय है मेरे पास।'

Pavitra Punia, Eijaz Khan
Image Source : INSTAGRAMपवित्र पुनिया का जवाब।

पवित्रा ने हटाया पोस्ट

पवित्रा पुनिया के इस पोस्ट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिलहाल अब एक्ट्रेस ने इसे सोशल मीडिया से हटा दिया है। फिलहाल अब इसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पवित्रा और एजाज 'बिग बॉस 14' के घर में मिले थे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। शो के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और अक्टूबर 2022 में एजाज ने उन्हें हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया, लेकिन सगाई के दो साल बाद ही इस जोड़े ने अलग होने की घोषणा कर दी। पवित्रा ने इस साल फरवरी में कहा था, 'हर चीज की एक शेल्फ-लाइफ होती है, कुछ भी स्थायी नहीं होता। रिश्तों में भी एक शेल्फ-लाइफ हो सकती है। एजाज और मैं कुछ महीने पहले अलग हो गए और मैं हमेशा उनके अच्छे होने की कामना करूंगी। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन